फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HAL handed over the first set of Gaganyaan hardware

बढ़ेगी ताकत: एचएएल ने सौंपा गगनयान हार्डवेयर का पहला सेट, मिशन में आएगी तेजी, पढ़ें कुछ खास खबरें

Wed, 06 Apr 2022 06:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बेंगलुरु।
एजेंसी, बेंगलुरु। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 06 Apr 2022 06:20 AM IST
सार

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, एचएएल के कौशल को देखते हुए भारत के भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी। 

विज्ञापन
HAL handed over the first set of Gaganyaan hardware
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने इसरो को भारत के पहले मानव मिशन गगनयान के लिए हार्डवेयर का पहला सेट सौंप दिया है, जिसका इस्तेमाल इस बहुप्रतीक्षित अंतरिक्ष अभियान में किया जाएगा। 

विज्ञापन


अंतरिक्ष विनिर्माण से जुड़ी देश की प्रमुख कंपनी एचएएल इसरो के साथ मिलकर गगनयान के लिए जरूरी उपकरण बनाने का काम कर रही है। सोमवार को बेंगलुरू में इसकी पीएस2/जीएस2 चरण की एकीकृत सुविधा का उद्घाटन भी किया गया, जिससे मिशन में तेजी आएगी। 
विज्ञापन


इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, एचएएल के कौशल को देखते हुए भारत के भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी। 

टीएमसी सांसद अभिषेक और उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने पश्चिम बंगाल कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय के जारी किए गए समन को रद्द करने से इनकार करने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता के वकील कपिल सिब्बल ने सीजेआई एनवी रमण, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ से याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने के अनुरोध किया। 

रूस से आयातित ऊर्जा भारत के कुल ऊर्जा-आयात का बहुत कम : अमेरिका
व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत, रूस से ऊर्जा का जो आयात कर रहा है, वह उसके कुल ऊर्जा आयात का सिर्फ एक से दो फीसदी है। इसके साथ ही उसने स्पष्ट किया कि ऊर्जा के लिए नई दिल्ली से किए जा रहे भुगतान पर प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, रूस से ऊर्जा का आयात बढ़ाना भारत के हित में नहीं है और बाइडन प्रशासन इसके लिए नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। 

साकी ने कहा, अभी भारत द्वारा रूस से आयातित ऊर्जा उसके कुल ऊर्जा आयात का महज एक से दो प्रतिशत है। साकी पिछले सप्ताह वरिष्ठ सलाहकार दलीप सिंह की भारत यात्रा के संबंध में बता रही थीं। उन्होंने कहा, सिंह ने हमारे द्वारा लगाए गए दोनों प्रतिबंधों के बारे में विस्तार से समझाया और कहा कि किसी भी देश को उनका पालन करना चाहिए। 

अमेरिका में सिख बुजुर्ग पर हमले की भारतीय दूतावास ने की निंदा
न्यूयार्क में भारतीय महावाणिज्यिक दूतावास ने यहां एक बुजुर्ग सिख शख्स पर हुए हमले की निंदा की और कहा कि यह बेहद परेशान करने वाली घटना है। दूतावास ने कहा कि वह इस घृणा-अपराध की जांच कर रही पुलिस के संपर्क में हैं।

क्वींस के रिचमंड हिल्स में रविवार सुबह, 70 वर्षीय निर्मल सिंह को कथित रूप से बिना उकसावे के पीटा गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में सिंह को खून से लथपथ देखा जा सकता है और इस घटना से भारतीय समुदाय स्तब्ध है। 


दूतावास ने कहा, हम पीड़ित की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए हम स्थानीय समुदाय संगठन के भी संपर्क में हैं। न्यूयार्क पुलिस आयुक्त कीचंट सेवेल ने कहा कि एनवाईपीडी के चीफ ऑफ डिटेक्टिव्स जेम्स एसिग इस मामले की जांच कर रहे हैं। भारतीय पर्यटक सिंह को एक अज्ञात हमलावर ने चेहरे पर मुक्का मारा और भाग निकला। सिंह अभी अस्पताल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed