फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haj Suvidha App launched by Union Minority Affairs Minister Smriti Irani

Haj 2024: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लॉन्च किया 'हज सुविधा एप', 10 भाषाओं में हज गाइड भी जारी

Mon, 04 Mar 2024 01:20 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 04 Mar 2024 01:20 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हज सुविधा मोबाइल एप किसी भी जरूरत के समय अधिकारियों को हाजियों की वर्तमान स्थान के बारे में जानकारी देगा। यह एप हाजियों को जरूरत के समय निकटतम स्वास्थ्य सुविधाओं का पता लगाने में भी मदद करेगा।

विज्ञापन
Haj Suvidha App launched by Union Minority Affairs Minister Smriti Irani
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हज तीर्थ यात्रियों के लिए हज सुविधा एप लॉन्च किया। साथ ही हज गाइड 2024 भी जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों के लिए हज यात्रा को सुचारु और सुविधाजनक बनाने के लिए एनडीए सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने समन्वित प्रयास किए हैं।
विज्ञापन


ईरानी ने कहा कि हाजियों के लिए सुविधाएं प्रदान करना सिर्फ अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी नहीं है। मोदी सरकार ने हाजियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि बिना पुरुष साथी के हज यात्रा के लिए 5,000 से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है। पिछले साल बिना पुरुष साथी के यानी अकेले हज यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या 4,300 थी, जो इस साल बढ़कर 5,160 हो गई है।
विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हज सुविधा मोबाइल एप किसी भी जरूरत के समय अधिकारियों को हाजियों की वर्तमान स्थान के बारे में जानकारी देगा। यह एप हाजियों को जरूरत के समय निकटतम स्वास्थ्य सुविधाओं का पता लगाने में भी मदद करेगा।


ईरानी ने एक्स पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, हज यात्रा पर जाने वाले भारतीयों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और उनके लिए यात्रा सरल, सुखद एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने एक अहम प्रगति की है। हज 2024 के लिए 'हज गाइड' का अनावरण और 'हज सुविधा एप' लॉन्च किया गया। ईरानी ने  हज 2024 पर जाने वाले भारतीयों को शुभकामनाएं दीं।

10 भाषाओं में 'हज गाइड' उपलब्ध
उन्होंने आगे लिखा, विविधता को ध्यान में रखते हुए 'हज गाइड' हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, कन्नड़, बांग्ला समेत कुल 10 भाषाओं में उपलब्ध है। हाजियों की सुविधा के लिए भारत में पहली बार 'हज सुविधा एप' को लॉन्च किया गया है। यह एप सुरक्षा, सुविधा और सेवा की दृष्टि से अनूठा एवं प्रभावी है। इसमें किसी भी आपातकाल जैसी परिस्थिति में हेल्प डेस्क अथवा कंट्रोल रूम से सीधा संवाद, महत्वपूर्ण दस्तावेजों को प्राप्त करने की तारीख की जानकारी, ट्रैकिंग सिस्टम, सामान की सुरक्षा, सेहत एवं सुरक्षा से संबंधित सहायता सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed