फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haj 2022: 50 percent women going on Haj pilgrimage, know how much cost increased?

Haj 2022: हज यात्रा पर जाने वालों में इस बार 50 फीसदी महिलाएं, जानें कितना बढ़ गया खर्चा?

Mon, 06 Jun 2022 01:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Jun 2022 01:46 PM IST
सार

हज यात्रियों का पहला जत्था आज दिल्ली से रवाना हो गया है। आखिरी बार 2019 में हज यात्रा हुई थी। तब अजीजिया कैटेगरी के लिए 2.36 लाख, ग्रीन कैटेगरी के लिए 2.82 लाख रुखे खर्च करने पड़ते थे। 

विज्ञापन
Haj 2022: 50 percent women going on Haj pilgrimage, know how much cost increased?
एयरपोर्ट पर हज यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण दो साल से हज यात्रा पर प्रतिबंध था। हालांकि, संक्रमण कम होने के बाद सऊदी अरब सरकार ने इस बार हज यात्रा की इजाजत दी है। ऐसे में भारत से 79 हजार 237 यात्री हज यात्रा के लिए जा रहे हैं। दिल्ली से आज यात्रियों को पहला जत्था भी रवाना हो गया है। खास बात यह है कि इस बार यात्रियों में 50 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है। पहला जत्था रवाना होने से पहले रविवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली स्टेट हज कमेटी के कैंपों का दौरा किया था। 

विज्ञापन


नकवी ने कहा, हज यात्रा की सब्सिडी के नाम पर दशकों से राजनीतिक छल किया जा रहा था, जिसे अब खत्म किया जा चुका है। इसके बावजूद यात्रियों पर कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ रहा है। हालांकि, सऊदी अरब सरकार द्वारा बढ़ाए गए टैक्स के चलते यात्रा का खर्च पहले से ज्यादा हो गया है। 2018 में केंद्र सरकार ने हज सब्सिडी को खत्म कर दिया था। 
विज्ञापन


कितना बढ़ गया यात्रा का खर्च 
कोरोना महामारी के कारण आखिरी बार 2019 में हज यात्रा हुई थी। तब अजीजिया कैटेगरी के लिए 2.36 लाख, ग्रीन कैटेगरी के लिए 2.82 लाख रुखे खर्च करने पड़ते थे। हालांकि, दो साल बाद होने जा रही इस बार की हज यात्रा के लिए भारतीयों को अजीजिया कैटेगरी के लिए 3.35 लाख और ग्रीन कैटेगरी के लिए 4.07 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं प्राइवेट ऑपरेटर्स के हज यात्री को छह लाख रुपये तक खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जान लीजिए क्यों बढ़ गया यात्रा का खर्च
सऊदी में होटलों पर टैक्स बढ़या गया है। इसके साथ ही वहां वैट भी लगने लगा है, जो करीब 15 फीसदी है। इसके अलावा हवाई टिकट भी महंगे हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तब से अब तक वीजा के दाम भी चार गुना तक बढ़ गए हैं। यही कारण है कि 2019 की तुलना में इस बार हज यात्रा पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। 


कहां से कितने यात्री 
हज यात्रियों के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, श्रीनगर से फ्लाइट्स रवाना होती हैं। इस बार दिल्ली से 20 फ्लाइट्स रवाना होनी हैं, जिसमें 8256 यात्री रवाना होंगे। वहीं यूपी से 7500 यात्री रवाना होने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed