फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hackers trying to steal information by in the name of Income Tax Department says CERT

आयकर विभाग के नाम से ईमेल भेज कर जानकारियां चुराने का प्रयास कर रहे हैकर

Sun, 22 Sep 2019 04:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 22 Sep 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Hackers trying to steal information by in the name of Income Tax Department says CERT
प्रतीकात्मक तस्वीर

सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी ने लोगों को आयकर विभाग के नाम से भेजे जा रहे नकली ई-मेल के प्रति सावधान किया है। एजेंसी ने कहा है कि आयकर विभाग की आड़ में करदाताओं की सूचना चुराने वाला एक कंप्यूटर मालवेयर इन दिनों भारतीय साइबरस्पेश में चल रहा है।

विज्ञापन


एजेंसी ने जारी चेतावनी में कहा है कि इनदिनों कई लोगों को एक ईमेल मिल रहा है, जिसे देखने में प्रतीत होता है कि आयकर विभाग ने भेजा है। जबकि वास्तव में यह हैकरों का तैयार किया मालवेयर है जो कंप्यूटर से जानकारियां चुराता है।
विज्ञापन


इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इंडिया) द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, ‘कम से कम 12 सितंबर से फिशिंग एवं मालवेयर का यह गोरखधंधा सक्रिय है और यह लोगों समेत वित्तीय संगठनों को निशाना बना रहा है। ये फर्जी ईमेल देखने में आयकर विभाग के मालूम पड़ते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ कर अधिकारी ने कहा कि लोग आयकर भरने, रिफंड का दावा करने तथा अन्य कार्यों को लेकर आयकर विभाग के प्रति अधिक सजग रहते हैं। इसी कारण धोखाधड़ी करने वाले लोग आयकर विभाग का नाम इस्तेमाल कर लोगों को ई-मेल भेजते हैं।


उन्होंने कहा, ‘आपको अपने आयकर रिकार्ड या बैंकिंग के मसलों से जुड़े संदिग्ध ईमेल से बचाव करना महत्वपूर्ण है। विभाग ने इस तरह की धोखाधड़ी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए कई अभियान चलाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed