{"_id":"6563dd53a0430b2f010bcbc8","slug":"h9n2-outbreak-in-china-govt-issues-urgent-advisory-to-states-for-respiratory-illness-preparedness-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"H9N2 Outbreak: चीन में फैल रही बीमारी को लेकर सरकार अलर्ट, बच्चों में निमोनिया की पहचान करने का निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
H9N2 Outbreak: चीन में फैल रही बीमारी को लेकर सरकार अलर्ट, बच्चों में निमोनिया की पहचान करने का निर्देश
Mon, 27 Nov 2023 05:35 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 27 Nov 2023 05:35 AM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इन्फ्लूएंजा संक्रमण के लक्षण कोरोना वायरस से काफी समानता रखते हैं। ऐसे में सभी राज्य कोरोना संक्रमण को लेकर पहले से जारी दिशानिर्देशों का पालन करें। उन्होंने राज्यों से एक्शन रिपोर्ट जल्द साझा करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के उत्तरी क्षेत्र में तेजी से फैल रहे एवियन इन्फ्लूएंजा एच9एन2 के मामलों और बच्चों में सांस की बीमारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। राज्यों को लिखे पत्र में मंत्रालय ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में बच्चों में निमोनिया के मामलों का तत्काल पता लगाने का निर्देश दिया है। अस्पतालों में ऑक्सीजन व बेड की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने इन्फ्लूएंजा व गंभीर श्वसन संक्रमण के मामलों की रिपोर्ट जल्द भेजने को कहा है। मंत्रालय ने साफ कहा कि देश में कहीं भी एच9एन2 के मामले की पुष्टि नहीं हुई है। संदिग्ध मरीजों को लेकर भी कोई सूचना नहीं है। स्थिति घबराने जैसी नहीं है, लेकिन एहतियात के लिए जिला और राज्य स्तर पर नजदीक से निगरानी रखने की जरूरत है। केंद्र लगातार निगरानी कर रहा है। अस्पतालों में नजर रखी जाए कि क्या किसी क्षेत्र में निमोनिया के मामलों में बढ़ोतरी तो नहीं हुई है। बच्चों के साथ-साथ किशोरों में भी निमोनिया के मामलों का पता लगाया जाए।
विज्ञापन
कोरोना के दिशा-निर्देशों का करें पालन
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इन्फ्लूएंजा संक्रमण के लक्षण कोरोना वायरस से काफी समानता रखते हैं। ऐसे में सभी राज्य कोरोना संक्रमण को लेकर पहले से जारी दिशानिर्देशों का पालन करें। उन्होंने राज्यों से एक्शन रिपोर्ट जल्द साझा करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
चीन के इसी इलाके से फैला था कोरोना संक्रमण
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत को भेजे ई-मेल में कहा कि चीन में फैले संक्रमण से बचाव के तरीके कोरोना जैसे ही हैं। डब्ल्यूएचओ ने चीन से अतिरिक्त जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि चीन के इसी इलाके से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी, जो दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंच गया था।