{"_id":"6adf8924cf624a40cc07d4ea","slug":"guwahati-shooting-hotel-several-feared-dead-police-investigation-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी: महिला समेत पांच की मौत, कई घायल; असम पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी: महिला समेत पांच की मौत, कई घायल; असम पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया
Mon, 26 Oct 2026 11:49 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:49 PM IST
सार
असम के गुवाहाटी स्थित होटल बिलास इन में सोमवार रात करीब 9 बजे गोलीबारी हुई, जिसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं और होटल का एक कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। आखिर गोलीबारी किसने की? हमले के पीछे क्या वजह थी और पुलिस ने क्या जानकारी दी? इस खबर में जानें तमाम अपडेट्स...
विज्ञापन
गुवाहाटी होटल गोलीबारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
असम के गुवाहाटी में सोमवार रात गोलीबारी से हड़कंप मच गया। शहर के लाचित नगर इलाके में स्थित होटल बिलास इन में रात करीब 9 बजे हुई फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त ने मौतों की पुष्टि की है। घटना के बाद इलाके में पुलिस और एंबुलेंस पहुंचीं। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।
किस हथियार से चली गोली, पुलिस ने क्या बताया?
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि वारदात के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त ने बताया कि 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने वारदात में शामिल हथियार बरामद कर लिया है।
असम के होटल में गोलीकांड, प्रमुख बिंदु क्या?
गोलीबारी की घटना बोरा सर्विस के पास हुई। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। होटल बिलास इन का एक कर्मचारी भी गोली लगने से घायल हुआ है। घायलों की कुल संख्या और उनकी हालत के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में लगी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गुवाहाटी गोलीकांड: भराली परिवार में चार की हत्या का कारण 'होटल का लीज' विवाद! जांच कर रही असम पुलिस क्या बोली?
गोलीबारी किसने की और पुलिस क्या कर रही?
फिलहाल गोली चलाने वालों की पहचान सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोलीबारी किस वजह से हुई और हमलावरों की संख्या कितनी थी। पुलिस मौके से जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही गोलीबारी के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

- होटल मालिक हेलेना भराली और उनके बेटे देबर्षि कश्यप समेत पांच की गई जान।
- आरंभिक रिपोर्ट्स में मृतकों में नारायण दास (48) का नाम भी सामने आया।
- पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की।
- गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन से सटी गली में हुई गोलीबारी।