फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guwahati police seized drugs including 50,000 Yaba tablets and heroin, Andhra Pradesh Police seized ganja

Assam: एंबुलेंस में भरकर लाई जा रही थी करोड़ों रुपये की याबा टैबलेट और हेरोइन, पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

Wed, 14 Dec 2022 12:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 14 Dec 2022 12:30 PM IST
सार

असम पुलिस ने गुवाहाटी से मंगलवार रात एक एंबुलेंस से 50,000 याबा टैबलेट और 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 200 ग्राम हेरोइन सहित बड़ी संख्या में वर्जित दवाएं जब्त कीं।

विज्ञापन
Guwahati  police seized  drugs including  50,000 Yaba tablets and heroin, Andhra Pradesh Police seized ganja
असम पुलिस ने ड्रग्स तस्कर को धर दबोचा - फोटो : ANI

विस्तार

असम पुलिस ने गुवाहाटी से मंगलवार रात एक एंबुलेंस से 50,000 याबा टैबलेट और 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 200 ग्राम हेरोइन सहित बड़ी मात्रा में वर्जित दवाएं जब्त कीं और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरापी शख्स से कड़ी पूछताछ चल रही है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मिराजौल इस्लाम के रूप में हुई है। वहीं जब्त दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 14.10 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी
संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने मणिपुर में पंजीकृत एंबुलेंस को हेंगरबाड़ी इलाके में एक अपार्टमेंट की पार्किंग में रोका। उन्होंने कहा कि वाहन की पूरी तलाशी लेने पर हमें याबा की 50,000 गोलियां और 200 ग्राम हेरोइन मिली। मादक पदार्थों की कीमत करीब 14.1 करोड़ रुपये होगी। 
विज्ञापन


राज्य में ऐसा पहली बार  एंबुलेंस से मादक पदार्थ की तस्करी
महंत ने कहा कि राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है कि एंबुलेंस में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है, जो मणिपुर से राज्य में प्रवेश करने के बाद कई पुलिस चौकियों को पार करने में कामयाब रही। उन्होंने बताया कि मेघालय के रहने वाले एक व्यक्ति को मादक पदार्थों की तस्करी में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह खेप, जिसे मेघालय के रास्ते बांग्लादेश भेजा जाना था, एक अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल से संबंधित थी। हमने नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों को पकड़ने के लिए अपने अभियान तेज कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में 140 किलोग्राम गांजा जब्त
आंध्र प्रदेश पुलिस ने एलुरु जिले के पोलासनीपल्ली हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से 10 लाख रुपये मूल्य का 140 किलोग्राम गांजा जब्त किया। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed