फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guwahati Bikaner Express Train Accident: Indian Railway Issues Helpline Numbers, Rescue Operation Started News Updates in Hindi

बंगाल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, सीपीआरओ बोले- बीकानेर से ट्रेन में सवार हुए थे 308 यात्री

Thu, 13 Jan 2022 06:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 13 Jan 2022 06:41 PM IST
सार

रेलवे ने कहा कि दिल्ली से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी इस मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन
Guwahati Bikaner Express Train Accident: Indian Railway Issues Helpline Numbers, Rescue Operation Started News Updates in Hindi
पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में हुआ ट्रेन हादसा। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित दोमोहानी में गुरुवार को भीषण रेल हादसा हुआ। यहां गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के पांच से छह डिब्बे पटरी से उतरकर ट्रैक के आसपास गिर गए। घटना में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 20 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इस बीच रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। ट्रेन में सवाल लोगों के परिजन- 03612731622, 03564 255190, 050 34666, 0361-273162, 2731622, 2731623 पर फोन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ रेलवे सीपीआरओ शशि किरण ने भी इस घटना पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, "जलपाईगुड़ी से मरीजों के लिए एक्सिडेंट रिलीफ वैन निकल चुकी है। कितने यात्री हताहत हुए हैं, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन बीकानेर से इस ट्रेन में 308 यात्री निकले थे।"  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन किरण ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए कमिश्नर रेलवे सेफ्टी घटनास्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद ही हादसे की वजह सामने आ पाएगी। इस बीच सामने आया है कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed