फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guruvayur temple has over 260 kg of gold and nearly 20000 gold lockets

Guruvayur Temple: केरल के इस प्रसिद्ध मंदिर के पास है अकूत सोने का भंडार, जानें कितनी जमीन पर है मालिकाना हक

Sun, 22 Jan 2023 06:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 22 Jan 2023 06:37 PM IST
सार

आरटीआई रिपोर्ट में सोने और चांदी के इन गहनों और सिक्कों की कुल कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। दरअसल, मंदिर के पास मौजूद इन लॉकेट और सिक्कों में से कई चीजों के बारे में अभी तक यह खुलासा नहीं हो सका है कि वे कितने प्राचीन हैं। ऐसे में उनकी कीमत के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। 
 

विज्ञापन
Guruvayur temple has over 260 kg of gold and nearly 20000 gold lockets
गुरुवायूर मंदिर - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के पद्मनाभ मंदिर के बारे में तो आपने सुना ही होगा। माना जाता है कि यह भारत का सबसे अमीर मंदिर है। केरल का श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर वर्षों पहले गुप्त तिजोरियों में रखी अपनी अमूल्य संपत्ति को लेकर काफी प्रसिद्ध हुआ था। ठीक उसी तरह अब राज्य का एक और मंदिर करोड़ों की संपत्ति के कारण सुर्खियों में है। हम बात कर रहे हैं मध्य केरल में स्थित प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर की। इस मंदिर के पास स्टॉक में 260 किलोग्राम से अधिक सोना है। इस बात का खुलासा एक आरटीआई के जवाब में हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर ने 1,700 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक जमा राशि का खुलासा किया था। 

विज्ञापन


एम के हरिदास और प्रॉपर चैनल ने आरटीआई के जरिए मांगा था ब्यौरा
जानकारी के मुताबिक, गुरुवायूर के एम के हरिदास और प्रॉपर चैनल नाम की संस्था के अध्यक्ष ने आरटीआई दाखिल कर मंदिर प्रबंधन से संपत्ति का ब्यौरा मांगा था। हरिदास ने आरोप लगाया था कि मंदिर के विकास और इसके भक्तों के कल्याण को लेकर मंदिर देवस्वोम निष्क्रिय है।
विज्ञापन

 
मंदिर के पास है सोने का विशाल खजाना
उनकी आरटीआई के जवाब में मंदिर के अधिकारियों ने बताया है कि मंदिर के पास 263.637 किलोग्राम सोना है। इसमें कीमती पत्थर और सिक्के हैं। इतना ही नहीं सोने के इस भंडार में लगभग 20,000 सोने के लॉकेट हैं। गौरतलब है कि मंदिर प्रबंधन ने पहले सुरक्षा कारणों से ब्योरा देने से इनकार कर दिया था। बाद में दिए गए आरटीआई दस्तावेज से पता चला है कि मंदिर के पास 6,605 किलो चांदी, 19,981 सोने के लॉकेट और 5,359 चांदी के लॉकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहनों और सिक्कों की प्रचीनता का नहीं हुआ खुलासा
हालांकि, आरटीआई रिपोर्ट में सोने और चांदी के इन गहनों और सिक्कों की कुल कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। दरअसल, मंदिर के पास मौजूद इन लॉकेट और सिक्कों में से कई चीजों के बारे में अभी तक यह खुलासा नहीं हो सका है कि वे कितने प्राचीन हैं। ऐसे में उनकी कीमत के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। 

मंदिर के पास है इतनी जमीन और बैंक में जमाराशि
इससे पहले, बीते साल दिसंबर में आरटीआई के जरिए खुलासा हुआ था कि प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर के पास 1,737.04 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि और 271.05 एकड़ जमीन है, लेकिन प्रबंधन द्वारा इसके मूल्य का आकलन किया जाना बाकी है। एक अन्य सवाल के जवाब में बताया गया कि विभिन्न बैंकों में मंदिर के 1737,04,90,961 रुपये जमा हैं। इस रिपोर्ट में मंदिर प्रबंधन ने यह भी दावा किया था कि 2016 में पिनरई विजयन सरकार के सत्ता में आने के बाद से आज तक उसे कोई वित्तीय सहायता नहीं मिली है। 


सदियों पुराना है प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर 
मध्य केरल में स्थित प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर सदियों पुराना है। यहां भगवान विष्णु को कृष्ण के रूप में पूजा जाता है। इतना ही नहीं इस मंदिर को दक्षिण का द्वारका कहा जाता है। इस मंदिर को भूलोका बैकुंठ के रूप में भी जाना जाता है, जो कि पृथ्वी पर भगवान विष्णु का पवित्र निवास स्थान है। यहां भगवान कृष्ण का बाल रूप है, जिसे गुरुवायुरप्पन कहते हैं। इस मंदिर को लेकर एक मान्यता है कि जब गुजरात के द्वारका में बाढ़ आई, जो कृष्ण की मूर्ति बाढ़ में बह गई, जिसे बृहस्पति ने देखकर बचा लिया। उन्होंने इस मूर्ति की दोबारा स्थापना का विचार मन में लाते हुए जगह की तलाश की। केरल में उन्हें भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन हुए, जिन्हें बृहस्पति देव को कृष्ण की मूर्ति केरल में स्थापित करने को कहा। बृहस्पति देव ने वायु देव की मदद से मूर्ति को केरल में स्थापित कर दिया। इसलिए केरल के कृष्ण मंदिर का नाम बृहस्पति (गुरु) और वायु देव के नाम पर गुरुवायूर मंदिर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed