{"_id":"6244101202f1454d8557d345","slug":"gurugram-bengaluru-nurse-raped-four-gurugram-youths-arrested-three-swimming-coaches-among-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : बेंगलुरु की नर्स से सामूहिक दुष्कर्म, गुरुग्राम के चार युवक गिरफ्तार, आरोपियों में तीन स्विमिंग के कोच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुरुग्राम : बेंगलुरु की नर्स से सामूहिक दुष्कर्म, गुरुग्राम के चार युवक गिरफ्तार, आरोपियों में तीन स्विमिंग के कोच
Wed, 30 Mar 2022 01:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:38 PM IST
सार
ये चारों युवक बेंगलुरु के चामराजपेठ में एक कोचिंग क्लिनिक में आए थे। इनके नाम हैं रजत सुरेश, योगेश कुमार दलाल, शिवराणा टेकचंद्रन व देव सारोहा।
विज्ञापन
अलवर में स्कूली
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु में 23 साल की एक नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हरियाणा के गुरुग्राम के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 24 मार्च को हुई थी। इन चार युवकों में से तीन स्विमिंग के कोच हैं और एक तैराकी का प्रशिक्षण ले रहा है।
विज्ञापन
ये चारों युवक बेंगलुरु के चामराजपेठ में एक कोचिंग क्लिनिक में आए थे। इनके नाम हैं रजत सुरेश, योगेश कुमार दलाल, शिवराणा टेकचंद्रन व देव सारोहा। रजत कई सालों से बेंगलुरु में रह रहा है, जबकि अन्य युवक फरवरी में यहां आए थे। ये चारों बेंगलुरु के संजय नगर इलाके के आरएमवी 2 स्टेज इलाके में किराए के घर में रुके थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरंभिक जांच में पता चला है कि रजत की पीड़ित नर्स से दोस्ती थी। वह एक निजी अस्पताल में नर्स है। दोनों इसी माह के पहले हफ्ते में एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। रजत नर्स से कई बार मिल चुका था। उसने 24 मार्च की रात पीड़िता को एक रेस्टॉरेंट में खाने पर बुलाया और फिर वहां से उसे अपने किराए के घर पर ले गया। वहां चारों ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने 25 मार्च को संजय नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन