{"_id":"5b8353db42c792464429eece","slug":"guru-granth-sahib-was-established-in-harmandir-sahib-on-27th-of-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ही के दिन स्वर्ण मंदिर में हुई थी गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना, जानिए इतिहास की प्रमुख घटनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज ही के दिन स्वर्ण मंदिर में हुई थी गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना, जानिए इतिहास की प्रमुख घटनाएं
भाषा, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Aug 2018 06:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु ग्रंथ साहिब सिख धर्म को मानने वालों का पूजनीय पवित्र ग्रंथ है। इस ग्रंथ को 'आदिग्रंथ' के नाम से भी जाना जाता है। सिखों के लिए सर्वाधिक श्रद्धेय अमृतसर के हरमंदिर साहिब में 27 अगस्त, 1604 को गुरू ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन
27 अगस्त की तारीख में दर्ज देश दुनिया की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1604 : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
विज्ञापन
1870 : भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।
1781 : हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1939 : जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1950 : टेलीविज़न की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया।
1985 : नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलट। जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990 : वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
1991 : मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1999 : भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
1999 : सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
2003 : 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2004 : पाकिस्तान के वित्तमंत्री शौकत अजीज ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।
1907 : क्रिकेट के सूरमा सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म।