{"_id":"5fa68b6b53901044a70fc7f1","slug":"gujrat-tantrik-and-two-others-held-for-raping-two-sisters-in-navsari-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : दो बहनों से दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : दो बहनों से दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार
Sat, 07 Nov 2020 05:26 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवसारी
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 07 Nov 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले में एक तांत्रिक और दो अन्य लोगों को दो बहनों के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म पीड़िताओं में से एक नाबालिग है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िताओं के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विष्णु नाइक और उसके दो सहयोगियों को तीन नवंबर को गिरफ्तार किया।
अधिकारी ने पीड़िताओं के पिता की शिकायत के आधार पर बताया कि लड़कियों के पिता कुछ माह पहले कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के हल के लिए महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे। आरोपी ने पिता से उनकी दोनों बेटियों की झाड़-फूंक कराने की सलाह दी और उन्हें लेकर आने के लिए कहा और इसके लिए उसने 50 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन
झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म
अधिकारी ने बताया कि पिता ने अपनी बेटियों को तांत्रिक के पास छोड़ दिया और इसके बाद तांत्रिक ने लड़कियों के साथ कई बार दुष्कर्म किया। घटना के दो माह बाद घरवालों को पता चला कि दोनों लड़किया गर्भवती हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िताओं के पिता ने तांत्रिक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नंदूरबार में तांत्रिक के घर पर छापा मारा और उसे तथा उसके दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।