फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujrat Anand Dalit man beaten to death attending garba event

गुजरात: दलित को पीट-पीटकर मार डाला, कहा था- तुम्हें गरबा देखने का हक नहीं

Mon, 02 Oct 2017 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 02 Oct 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
gujrat Anand Dalit man beaten to death attending garba event
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Reuters
गुजरात के आनंद जिले में एक शख्स को कथित तौर पर ऊंची जाति के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। खबरों के मुताबिक, उस शख्स को गरबा देखने के लिए पीटा गया था। जिस शख्स की मौत हुई उसका नाम जयेश सोलंकी था। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, जयेश अपने दो दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। तब ही कुछ लोग आए और 'जाति सूचक' बातें करने लगे। शिकायत में लिखवाया गया है कि उन लोगों ने कहा कि दलितों को गरबा देखने का कोई हक नहीं है। इसके बाद कथित तौर पर उन्होंने कुछ और लोगों को बुलाकर जयेश को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: गरबा खेलकर लौट रहे युवक इस हाल में पहुंचे घर, देखकर आंखें हुई नम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शिकायत में लिखवाया गया है कि वहां बैठे सभी लड़कों को पीटा गया और जयेश का सिर दीवार में देकर मारा गया। जयेश को पास के हॉस्पिटल में लेकर जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आठ लोगों को पकड़ा भी गया है। एससी/एसटी सेल के डिप्टी एसपी का मानना है कि मारपीट अचानक शुरू हुई और यह पहले से सोची-समझी साजिश नहीं लगती। अफसर के मुताबिक, उन लोगों के बीच पहले से किसी दुश्मनी की जानकारी भी फिलहाल नहीं मिली है।

पहले मूंछ रखने पर हुई थी दलित की पिटाई

gujrat Anand Dalit man beaten to death attending garba event
moustache
गुजरात में दलित की पिटाई का एक और मामला कुछ दिन पहले सामने आया था। तब विवाद कथित तौर पर महज मूंछ रखने को लेकर हुआ था। तब जिस शख्स को पीटा गया था उसका नाम पीयूष परमार था। पीयूष ने बताया था कि विवाद उसकी मूंछ पर शुरू हुआ था क्योंकि दूसरे समुदाय के लोगों को दलितों का मूछ रखना पसंद नहीं आया। 

इससे पहले दलितों से जुड़ी ऊना की घटना के लिए तो गुजरात सरकार की भी काफी आलोचना हुई थी। वहां गाय की चमड़ी उतारने के विवाद पर दलितों को बुरी तरह पीटा गया था। उसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed