{"_id":"5d942b858ebc3e01431c10f9","slug":"gujrat-amreli-man-trun-into-serial-killer-when-wife-and-girlfriend-did-not-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और प्रेमिका ने साथ नहीं दिया तो बना सीरियल किलर, हत्या के बाद रखता था शिकार की निशानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पत्नी और प्रेमिका ने साथ नहीं दिया तो बना सीरियल किलर, हत्या के बाद रखता था शिकार की निशानी
Wed, 02 Oct 2019 12:33 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और प्रेमिका से संबंध बिगड़ने पर वह एक सरफिरा हत्यारा बन गया। गुजरात की अमरेली पुलिस ने मिलन राठौड़ नाम के एक ऐसे सरफिरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो प्रेम संबंध ठुकरा दिए जाने के बाद एक सीरियल किलर बन गया। इस हत्यारे ने एक-दो नहीं, बल्कि पांच लोगों की हत्या की है।
विज्ञापन
उसने इन सभी हत्याओं को 19 साल के अंतराल में अंजाम दिया। आरोपी हत्यारा कपास का दलाल है। उसने पहली वारदात के रूप में वर्ष 2001 में अपनी चाची की हत्या की। आरोपी मिलन राठौड़ दो बच्चों का पिता है। आरोपी मिलन का पत्नी के अलावा एक महिला से एक-तरफा प्रेम था।
विज्ञापन
दोनों महिलाओं से संबंध बिगड़ने पर उसने हत्याएं करनी शुरू कर दीं। हालांकि एक बार उसकी पत्नी उससे नाराज होकर मायके चली गई, लेकिन वह वापस लौट कर आ गई। आरोपी इस कदर सनकी था साथ ही वह इतना खूंखार हो गया था कि उसने जिसे भी शिकार बनाया, उसकी एक निशानी अपने साथ रख लेता था। ताकि जब भी बेचैनी बढ़ती थी, तो इन्हीं चीजों को देख कर वह खुश हो जाता।
विज्ञापन
सीसीटीवी से बचने की कोशिश में हुआ गिरफ्तार
आरोपी वारदात करने से पहले शिकार के घर और उसके घर की ओर जाने वाले रास्तों की पूरी तरह रेकी करता था। इस दौरान आरोपी यह ध्यान रखता था कि रास्तों में सीसीटीवी न हों।
वह जब भी कहीं, ससीटीवी को देखता था तो वह उसे टकटकी लगा कर देखता था। अमरेली के हाडिडा क्षेत्र में जहां आरोपी मिलन ने 24 सितंबर को वारदात को अंजाम दिया। उस इलाके में इसकी मूवमेंट एक व्यक्ति के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इससी मदद से पुलिस ने उसको दबोचा लिया।
आरोपी ने सभी वारदात भावनगर और अमरेली जिलों में की हैं। इनमें तीन युवक, एक बच्चा और वृद्धा शामिल है।