फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Wife find out after marriage, her husband was a women News in Hindi

आठ साल बाद खुला राज: पति नहीं बना रहा था संबंध, पत्नी के बार-बार दबाव बनाने पर पता चला वो तो...

Sat, 17 Sep 2022 10:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Sep 2022 10:11 AM IST
सार

शीतल ने बताया, शादी के बाद वह अपने पति विराज के साथ हनीमून पर कश्मीर गई थी। यहां आने के बाद कई दिनों तक विराज ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए।

विज्ञापन
Gujarat: Wife find out after marriage, her husband was a women News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गुजरात के वडोदरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। यहां रहने वाली एक महिला को उसकी शादी के आठ साल बाद पता चला कि उसका पति पहले 'एक महिला' था। वह लिंग परिवर्तन करवाकर पुरुष बना था और उस महिला से शादी रचाई थी। 

विज्ञापन


जब महिला को इस बारे में पता चला तो उसके होश ही उड़ गए। इसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है। 

मैट्रिमोनियल बेवसाइट पर हुई थी मुलाकात 
शीतल(बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसके पहले पति की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उसकी एक 14 साल की बेटी भी है। इसके बाद उसने दोबारा शादी करने की ठानी। करीब नौ साल पहले उसकी मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट पर विराज वर्धन नाम के एक शख्स से हुई। इसके बाद दोनों 2014 में परिवार की रजामंदी से शादी के बंधन में बंध गए। 
विज्ञापन


हनीमून पर संबंध न बनाने के लिए बनाने लगा बहाने
शीतल ने बताया, शादी के बाद वह अपने पति विराज के साथ हनीमून पर कश्मीर गई थी। यहां आने के बाद विराज अपनी पत्नी शीतल में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता था। शीतल ने बताया, कई दिनों तक विराज ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। उसने जब भी इसके लिए दबाव डाला तो विराज ने बहाना करके मना कर दिया। उसने बताया, कुछ साल पहले रूस में हुई एक दुर्घटना की वजह से वह यौन संबंध नहीं बना सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध 
शीतल ने आरोप लगाया कि 2020 में विराज मोटापा घटाने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी का बहाना बनाकर कोलकाता चला गया। हालांकि, उसने दावा किया कि विरोज ने कोलकाता आकर पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित करने के लिए सर्जरी करवाई। कोलकाता से वापस आकर विराज ने शीतल के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और इस बारे में किसी को भी बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। शीतल को जब विराज की हकीकत के बारे में पता चला तो उसने पुलिस में जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed