फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat vidhan sabha election 2017 CM Vijay Rupani Calls Rahul Gandhi Gappidas

गुजरात CM रूपाणी बोले- राहुल हैं 'गप्पबाज', बिना आंकड़ों के करते हैं बात

Mon, 06 Nov 2017 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 06 Nov 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
Gujarat vidhan sabha election 2017 CM Vijay Rupani Calls Rahul Gandhi Gappidas
cm vijay rupani

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें गप्पबाज बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल बिना किसी आंकड़े और संदर्भ के बात करते हैं। रविवार (5 नवंबर) को मीडिया से बात करते हुए सीएम रूपाणी ने यह बात कही थी।

विज्ञापन


अरुण जेटली बोले- नरेंद्र मोदी को हराने के लिए कांग्रेस ने आतंकी संगठनों का किया था इस्तेमाल
विज्ञापन


दरअसल, इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी ने वादा किया था कि वह हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे लेकिन अभी गुजरात में ही तीस लाख लोग बेराजगार हैं। राहुल के इसी बयान पर रूपाणी ने पलटवार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने लिखा था कि या तो मोदी अपने वादे पूरा करें वर्ना सिंहासन (पीएम की कुर्सी) खाली कर दें।

अगले महीने होंगे गुजरात में चुनाव

Gujarat vidhan sabha election 2017 CM Vijay Rupani Calls Rahul Gandhi Gappidas
विजय रुपानी - फोटो : ANI
गुजरात राज्य में अगले महीने 9 और 14  दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को हिमाचल चुनाव के नतीजों के साथ ही आएंगे। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं, 2012 के चुनाव में भाजपा ने 119 सीटें जीतीं थी और कांग्रेस को 57 पर जीत मिली थी। फिर पार्टी में हुई कलह के बाद दलबदल का दौर चला जिसके बाद कांग्रेस के पास कुल 43 विधायक बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed