फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Vadodara Bus Accident, Six Killed, 15 Injured

Gujarat: वडोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर-बस की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत, 15 घायल

Tue, 18 Oct 2022 10:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 18 Oct 2022 10:31 AM IST
सार

गुजरात के वडोदरा के कपूराई ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Gujarat Vadodara Bus Accident, Six Killed, 15 Injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुजरात के वडोदरा के कपूराई ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक लग्जरी बस और ट्रेलर में बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई जब लग्जरी बस राजस्थान से सूरत की ओर जा रही थी।  फिलहाल नगर यातायात पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है।  घायलों को इलाज के लिए एसएसजी अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
पानीगेट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर एक पुल पर ओवरटेक करने की कोशिश में यह ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस उपायुक्त (जोन-3) यशपाल जगनिया ने कहा कि दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


चार की मौके पर मौत, दो की अस्पताल में मौत
उन्होंने कहा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed