{"_id":"5deb3c798ebc3e1baa5c0536","slug":"gujarat-vadodara-airport-authority-to-reward-for-catching-pigeons","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: एक कबूतर पकड़ो, एक हजार रुपये ले जाओ, कबूतरों से परेशान होकर प्रशासन ने दिया ऑफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: एक कबूतर पकड़ो, एक हजार रुपये ले जाओ, कबूतरों से परेशान होकर प्रशासन ने दिया ऑफर
Sat, 07 Dec 2019 11:15 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
vadodara airport
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कबूतर पकड़ो, एक हजार रुपये का इनाम पाओ। यह ऑफर किसी किसान या शिकारी ने नहीं दिया है, बल्कि गुजरात के वडोदरा में 160 करोड़ की लागत से बन रहे हवाई अड्डा प्राधिकरण ने दिया है। हवाई अड्डे की इमारत में 25 मीटर की ऊंचाई पर 16 कूबतरों ने अपना घोसला बनाया है। हवाई अड्डा प्राधिकरण इससे परेशान है।
विज्ञापन
कबूतर स्वच्छता और सुरक्षा दोनों ही लिहाज से प्राधिकरण के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। इसलिए हवाई अड्डा प्राधिकरण की तरफ से नागरिकों को कबूतर पकड़ने की अपील की गई है। हवाई अड्डे के निदेशक चरण सिंह का कहना है कि हम कबूतर को मारने में विश्वास नहीं रखते हैं, इसलिए उचित समाधान के विकल्प की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कबूतर की बीट से फैलती है यह बीमारी
गौरतलब है कि दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक महिला की मौत कबूतर की बीट से होने वाली बीमारी की वजह से हो गई थी। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि कबूतर की बीट से एक्यूट हाइपर सेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस नाम की जानलेवा बीमारी फैलती है। दिल्ली के अस्पतालों में इस बीमारी से ग्रसित 300 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन