गुजरात: बॉयलर धमाका मामले में वडोदरा केमिकल फैक्टरी के दो निदेशक गिरफ्तार, चार की हुई थी मौत
एक अधिकारी ने बताया कि कैंटन लेबोरेटरिज के निदेशक तेजस पटेल और अंकित पटेल को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और 308 के तहत गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के वडोदरा में एक रसायन फैक्टरी के बॉयलर में धमाके के एक दिन बार कंपनी के दो निदेशकों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे में एक महिला और उसकी बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 11 अन्य घायल हुए थे।
एक अधिकारी ने बताया कि कैंटन लेबोरेटरिज के निदेशक तेजस पटेल और अंकित पटेल को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और 308 के तहत गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि यहां मकरपुरा स्थित फैक्टरी के बॉयलर में शुक्रवार को धमाका हुआ था जिसमें एक चार साल की लड़की, उसकी मां और दो पुरुषों की मौत हुई थी जिसके बाद मंजालपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस उपायुक्त (जोन-3) करनराज वाघेला ने बताया, ‘‘धमाके की जांच के दौरान पता चला कि कंपनी प्रबंधन की ओर से बड़ी लापरवाही की गई है, जिसने कामगारों के परिवारों को भंडार गृह के कमरे में रहने की अनुमति दी, जो बॉयलर से महज 20 फुट की दूरी पर स्थित थी।’’
डीसीपी ने कहा, "मृतकों में एक महिला और उसकी बेटी शामिल है, जो कारखाने के कर्मचारियों के परिवार के सदस्य थे। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि यह स्टोर रूम से टकराया और महिला और उसकी बेटी के साथ-साथ बॉयलर के पास दो श्रमिकों की मौत हो गई।। वहीं 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"