{"_id":"66f3da52d6d0d47f8f050a2f","slug":"gujarat-train-halted-as-it-hits-old-iron-rail-piece-placed-vertically-on-track-sabotage-suspected-hindi-news-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: ट्रैक के बीच में रखे लोहे के टुकड़े से टकराने के बाद रोकी गई यात्री ट्रेन, तोड़फोड़ की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: ट्रैक के बीच में रखे लोहे के टुकड़े से टकराने के बाद रोकी गई यात्री ट्रेन, तोड़फोड़ की संभावना
Wed, 25 Sep 2024 03:13 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:13 PM IST
सार
घटना सोमवार को सूरत में रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ करने और संभावित हादसे को टालने का श्रेय लेने के लिए अधिकारियों को तोड़फोड़ के बारे में सचेत करने के आरोप में तीन रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद घटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के बोटाद में एक संदिग्ध व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक के बीचोबीच एक पुराना लोहे का टुकड़ा रख दिया। इस टुकड़े से टकराने के बाद एक यात्री ट्रेन को रोक दिया गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने इस घटना के बारे में बताया। बोटाद पुलिस अधीक्षक किशोर बालोलिया ने कहा कि बोटाद जिले के राणपुर पुलिस स्टेशन की सीमा से होकर गुजरने वाली ओखा-भावनगर पैसेंजर ट्रेन सुबह करीब तीन बजे ट्रैक पर रखे गए पुराने रेल के चार फीट लंबे टुकड़े से टकरा गई।
पुलिस अधीक्षक किशोर बालोलिया ने कहा, "ट्रेन ट्रैक के बीच में रखी लोहे के टुकड़े से टकरा गई, जिसके बाद कुछ घंटों के लिए ट्रेन को रोक दी गई। सुबह के साढ़े सात बजे स्थानीय पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। यह घटना कुंडली रेलवे स्टेशन से दो किमी दूर घटी।" पुलिस के अनुसार, यह ट्रैक में तोड़फोड़ का मामला लगता है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
यह घटना सोमवार को सूरत में रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ करने और संभावित हादसे को टालने का श्रेय लेने के लिए अधिकारियों को तोड़फोड़ के बारे में सचेत करने के आरोप में तीन रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद घटी। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि कुछ बदमाश ट्रैक से इलास्टिक क्लिप और फिशप्लेट हटाकर उसे दूसरे ट्रैक पर रख रहे हैं, जिससे ट्रेन पलट जाए। दरअसल, कर्मचारियों को लगा कि उनके ऐसा करने से उन्हें सम्मानित किया जाएगा और अगले रात की ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा, जिससे उन्हें दिन के समय परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन