फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Three members of family among five drown in Sapda dam near Jamnagar

Gujarat: बांध में डूबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 29 Jul 2023 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Jul 2023 11:07 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात में जामनगर शहर के बाहरी इलाके में स्थित सपड़ा बांध में शनिवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Gujarat: Three members of family among five drown in Sapda dam near Jamnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात में जामनगर शहर के बाहरी इलाके में स्थित सपड़ा बांध में शनिवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


जामनगर शहर से 20 किलोमीटर दूर स्थित बांध पर दो पड़ोसी परिवारों के पांच सदस्य पिकनिक का आनंद ले रहे थे, जब यह घटना शाम करीब पांच बजे हुई। दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांचों शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान महेश मांगे (42), उनकी पत्नी लीनाबेन (40), उनके बेटे सिद्धार्थ (19) और उनके पड़ोसी अनीता दामा (40) और उनके बेटे राहुल (17) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि डूबने की घटना से जुड़ी परिस्थितियों को समझने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed