{"_id":"642c5c938603fa0149064d45","slug":"gujarat-three-laborers-died-during-sewer-cleaning-in-bharooch-police-engaged-in-search-of-contractor-updates-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: सीवर की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत, ठेकेदार की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: सीवर की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत, ठेकेदार की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 04 Apr 2023 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:51 PM IST
सार
पुलिस उपाधीक्षक आरआर सरवैया ने बताया कि यह नाला दाहेज ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आता है। सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। शवों को भरुच के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के भरुच जिले में मंगलवार को सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस के कारण तीन सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। समाज कल्याण अधिकारी आरबी वसावा ने बताया कि जिले के दाहेज गांव में सीवर से अपने सहयोगियों को बाहर निकालने की कोशिश करते समय दो अन्य लोग भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मजदूर सीवर की सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस उस ठेकेदार की तलाश कर रही है, जिसने सीवर की सफाई के लिए मजदूरों को लगाया था। ठेकेदार की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वसावा ने बताया कि सीवर में घुसे तीन मजदूरों की मौत हो गई। तीनों को बाहर निकालने में मदद करने वाले दो अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरों की पहचान गलसिंह मुनिया, अनीफ परमार और परेश कटारा के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक आरआर सरवैया ने बताया कि यह नाला दाहेज ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आता है। सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। शवों को भरुच के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। गुजरात सरकार ने पिछले महीने विधानसभा को बताया था कि पिछले दो वर्ष में नाले-नालियों की सफाई के दौरान 11 सफाई कर्मचारियों की मौत हुई है।
विज्ञापन