{"_id":"63d94e956942c43ed8189b23","slug":"gujarat-tableau-wins-peoples-choice-award-at-republic-day-parade-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Peoples Choice Awards: 74वें गणतंत्र दिवस की झांकी में पहले नंबर गुजरात, क्लीन-ग्रीन एनर्जी का दिखाया था मॉडल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Peoples Choice Awards: 74वें गणतंत्र दिवस की झांकी में पहले नंबर गुजरात, क्लीन-ग्रीन एनर्जी का दिखाया था मॉडल
Tue, 31 Jan 2023 10:53 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 31 Jan 2023 10:53 PM IST
सार
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गुजरात ने सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उत्पादन और उपयोग के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है।
विज्ञापन
कर्तव्य पथ पर गुजरात की झांकी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में स्वच्छ और हरित ऊर्जा (क्लीन एंड ग्रीन एनर्जी) की थीम पर गुजरात की राज्य की झांकी ने पीपुल्स च्वाइस अवार्ड्स की श्रेणी में पहली रैंकिंग हासिल की है। गुजरात ने नई दिल्ली में 74 वें गणतंत्र दिवस पर 'स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात' विषय पर एक झांकी प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन
17 राज्यों और 6 मंत्रालयों ने 74 वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय स्तर के उत्सव और परेड में अपनी-अपनी झांकी प्रस्तुत की थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गुजरात ने सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उत्पादन और उपयोग के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पाटन के चारंका में एशिया के पहले सौर पार्क की स्थापना की थी। गुजरात एक समर्पित जलवायु परिवर्तन विभाग शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य भी बन गया है।
विज्ञापन
कच्छ में दुनिया का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क आकार ले रहा है। अक्षय ऊर्जा के उपयोग में गुजरात की इस अनूठी उपलब्धि को इस बार कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था।
गुजरात की झांकी में कच्छ के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को प्रदर्शित किया गया। बीईएसएस (बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) के माध्यम से देश का पहला 24×7 सौर ऊर्जा संचालित मोढेरा गांव, सौर छत और नहर रूफटॉप ऊर्जा प्रणाली के माध्यम से पीएम-कुसुम योजना के तहत किसानों की समृद्धि को प्रदर्शित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्रालय ने 2022 से 'पीपुल्स च्वाइस अवार्ड' के लिए 'माई गव प्लेटफॉर्म' के माध्यम से 'सर्वश्रेष्ठ ट्रूप' श्रेणी और 'सर्वश्रेष्ठ झांकी' श्रेणी शुरू की है। इस साल ऑनलाइन वोटिंग 26 से 28 जनवरी तक हुई थी। कुल वोटों में गुजरात की झांकी को सबसे ज्यादा वोट मिले और पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड के तहत उसे विजेता घोषित किया गया है।
इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धन्यवाद देते हुए कहा कि यह गुजरात में सभी की जीत है। उन्होंने कहा कि गुजरात ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को अक्षय ऊर्जा से जोड़कर इस झांकी के माध्यम से एक सुंदर संदेश भेजने का सफल प्रयास किया है।