फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Syllabus: Ram had abducted Sita not Ravan

गुजरात पाठ्यक्रम: रावण ने नहीं, राम ने किया था सीता का अपहरण..

Fri, 01 Jun 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jun 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Syllabus: Ram had abducted Sita not Ravan

भारत ही नहीं दुनियाभर के लोग जानते हैं कि सीता किसकी पत्नी थीं और उनका अपहरण किसने किया था? मगर यह बात गुजरात के शिक्षा विभाग को नहीं पता है। दरअसल गुजरात की 12वीं की किताब में लिखा है कि सीता का अपहरण भगवान राम ने किया था।

विज्ञापन


गुजरात में 12वीं के बच्चों को दी जा रही गलत जानकारी

कक्षा 12 की संस्कृत विषय के अंग्रेजी संस्करण में यह बड़ी गलती सामने आई है। आलोचनाओं के बाद गुजरात राज्य स्कूल पाठ्यपुस्तक बोर्ड (जीएसएसटीबी) ने इसे अनुवाद की गलती बताते हुए जांच का आदेश दे दिया है। इसमें लिखे पैराग्राफ के मुताबिक, कवि ने अपनी मौलिक सोच के आधार पर राम के चरित्र का बेहद खूबसूरती से बखान किया है। 
विज्ञापन


बोर्ड ने अनुवादक और प्रूफ-रीडर को ठहराया जिम्मेदार

लक्ष्मण के उस संदेश को दिल छू लेने वाले अंदाज में पेश किया गया है, जिसमें वह राम को राम द्वारा सीता के अपहरण के बारे में बताते हैं। यह पाठ संस्कृत के महान कवि कालीदास की रचना ‘रघुवंशनम’ पर आधारित है। यह गलती सिर्फ अंग्रेजी माध्यम की किताबों में है। वहीं गुजराती किताबों में यह गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसएसटीबी, गांधीनगर के कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन पेथाणी ने दावा किया कि ‘त्याग’ शब्द का गलत अनुवाद किया गया है। यह गलती अनुवादक और प्रूफ-रीडर की है। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषी पाए जाने पर अनुवाद और प्रूफ-रीडिंग की जिम्मेदारी लेने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। हम स्कूल शिक्षकों को इस गलती की जानकारी दे देंगे ताकि वे पढ़ाने के दौरान उसी सही कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed