फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Surat sets new Guinness World Record on Yoga Day, state home minister gave the information

Gujarat: मंत्री का दावा- सूरत में योग दिवस पर लोगों के जुटने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना, गिनाए आंकड़े

Wed, 21 Jun 2023 11:44 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 21 Jun 2023 11:44 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को चिन्हित करने के लिए सीएम पटेल के नेतृत्व में सूरत में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान अन्य विधायक और सांसद भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
Gujarat: Surat sets new Guinness World Record on Yoga Day, state home minister gave the information
International Yoga Day - फोटो : Social Media

विस्तार

इंटरनेशनल योग दिवस पर गुजरात के सुरत में बड़ी संख्या में लोग योग करने के लिए एकत्रित हुए। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि सुरत में योग दिवस के लिए लोगों के जमावड़े ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 
विज्ञापन


गुजरात ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
सांघवी ने कहा कि एक लाख से भी अधिक लोगों ने इस साल योग दिवस में हिस्सा लेकर पछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल ने सुरत के डुमास इलाके में आयोजित राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए। राज्य के 72,000 जगहों में आयोजित योग दिवस समारोह में 1.25 करोड़ लोग शामिल होने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


सांघवी ने कहा- सूरत में योग दिवस कार्यक्रम पर योग सत्र के लिए लोगों के सबसे बड़े जमावड़े का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। 

सीएम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया में मशहूर किया है। उन्होंने कहा- गुजरात में 1.25 करोड़ लोगों ने योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्य में खोले जाएंगे योग स्टूडियो
इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री ने योग को लोकप्रिय बनाने के लिए 21 योग स्टूडियो खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य योग बोर्ड ने 5000 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित कर चुकी है। राज्य सरकार अब अलग-अलग स्थानों पर 21 योग स्टूडियों खोलने की योजना बना रही है। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को चिन्हित करने के लिए सीएम पटेल के नेतृत्व में सूरत में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें अन्य विधायक और सांसद भी शामिल हुए। 

जहां देश आजादी का 75 साल मना रहा है, वहीं इस मौके पर गुजरात सरकार ने योग दिवस के लिए 75 खास जगहों का चयन किया। इन जगहों में साबरमती रिवरफ्रंट, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, कक्ष का सफेद रण और मोढेरा सूर्य मंदिर शामिल है। 


योग दिवस गांव, गांवों, कस्बों, शहरों, कॉलेजों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, पुलिस मुख्यालयों, जेलों, पुलिस स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों जैसे बगीचों में भी आयोजित किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed