{"_id":"633c23ebdc920b52476eab7a","slug":"gujarat-surat-police-arrested-six-accused-with-old-money-and-fake-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: सुरत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 317 करोड़ के नकली नोटों के साथ छह गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: सुरत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 317 करोड़ के नकली नोटों के साथ छह गिरफ्तार
Tue, 04 Oct 2022 10:39 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:39 PM IST
सार
पुराने और नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपी काले धन को सफेद करने का झांसा देकर भी लोगों से ठगी करते थे।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस ने नकली नोटों के साथ छह को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरत पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 67 करोड़ के पुराने नोट और 317 करोड़ रुपये के नए नकली नोटों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी काले धन को सफेद करने के लिए ट्रस्ट, कंपनी और आयोग के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने इन जाली नोटों को छापने वाले प्रिंटर को जब्त करने के लिए दो अतिरिक्त टीमें गठित की हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 489, 406, 420, 201 और 120 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हितेश कुमार हंसराज ने बताया कि सूचना के आधार पर 29 सितंबर को पुलिस ने एक एंबुलेंस से 25 करोड़ 80 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किए थे। साथ ही इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनकी निशानदेही पर 52 करोड़ रुपये पुराने और 12 करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद किए थे। तभी से पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही थी।
पुलिस ने इसके मुख्य आरोपी विकास जैन को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। वह पकड़े गए अन्य व्यक्तियों को जाली नोट की आपूर्ति करता था। उसने गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली में कूरियर कार्यालय खोले हुए है। जैन उत्तर भारत के अलग-अलग शहरों में नकली नोटों की छपाई करवाता था और उन्हें अपनी कूरियर सेवा के जरिए मुंबई पहुंचा था। महाराष्ट्र में गोदाम बनाकर उसमें नकली नोट छिपाए हुए थे। पुलिस की माने तो अकेले मुंबई से ही 227 करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किए गए है।

Surat, Gujarat | 6 arrested with fake currency worth Rs317 cr incl Rs67 cr pre-demonetized notes of Rs500 & Rs1000. Accused cheated people in name of trust, company&commission to convert black money into white.2 additional teams formed to nab printer of notes: HH Joysar, SP Rural pic.twitter.com/g3amSPZ6KU
— ANI (@ANI) October 4, 2022