फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Stones hurled at Dalit groom wedding procession 28 booked

गुजरात: दलित दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ने से रोका, बरात पर बरसाए पत्थर, 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 08 Feb 2022 11:32 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा Published by: कुमार संभव Updated Tue, 08 Feb 2022 11:32 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दूल्हे अतुल के पिता वीराभाई सेखालिया की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पड़ोस के गांव में रहने वाली एक लड़की से अपने बेटे की शादी तय की थी, जो सात फरवरी को होनी थी। इस मामले में गांव के सरपंच को भी आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन
Gujarat Stones hurled at Dalit groom wedding procession 28 booked
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के बनासकांठा जिले में दलित दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ने से रोकने और बरात पर पथराव करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिनमें गांव का सरपंच भी शामिल है। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार (आठ फरवरी) को दी। उन्होंने बताया कि पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बनासकांठा जिले की पालनपुर तालिक के अंतर्गत आने वाले मोटा गांव में सोमवार रात हुई। पुलिस उपाधीक्षक कुशल ओझा ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की 143, 506 समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब गांव में बरात चढ़ाने की तैयारी चल रही थी। उस दौरान कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे दूल्हे पक्ष का एक शख्स घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

दूल्हे के पिता ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस ने बताया कि दूल्हे अतुल के पिता वीराभाई सेखालिया की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पड़ोस के गांव में रहने वाली एक लड़की से अपने बेटे की शादी तय की थी, जो सात फरवरी को होनी थी। इस मामले में गांव के सरपंच को भी आरोपी बनाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सरपंच भारत सिंह राजपूत समेत कई लोगों के साथ उस वक्त बरात में पहुंचा, जब अतुल घोड़ी पर चढ़ने की तैयारी कर रहा था। उन्होंने दूल्हे के पिता से अपने बेटे को घोड़ी चढ़ने से रोकने या अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed