{"_id":"5b82886a42c79246424d69cc","slug":"gujarat-statue-of-sardar-patel-will-be-ready-by-october-25-narendra-modi-to-unveil-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : 25 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी सरदार पटेल की प्रतिमा, 31 को पीएम मोदी करेंगे अनावरण ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : 25 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी सरदार पटेल की प्रतिमा, 31 को पीएम मोदी करेंगे अनावरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवड़िया
Updated Sun, 26 Aug 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
Statue of Unity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में बन रहे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है। दुनिया की सबसे ऊंची वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा 25 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। इस प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है, ये दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। अभी चीन के हेनान में बुद्ध की 153 मीटर ऊंची प्रतिमा सबसे ऊंची है। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
इसे बनाने में 2989 करोड़ रुपए की लागत आई है। ये प्रतिमा सरदार सरोवर बांध से एक किलोमीटर दूर नर्मदा नदी में एक छोटे से द्वीप संधू बेत पर है। गुजरात सरकार के मुताबिक प्रतिमा का स्टील ढांचे का काम 20 सितंबर तक, कांसे का काम 10 अक्टूबर और फिनिशिंग 25 अक्टूबर तक हो जाएगी।
विज्ञापन
रोजाना 15 हजार के आने का अनुमान
3700 मजदूर और 250 इंजीनियर और काम कर रहे हैं। इसे देखने रोज 15 हजार लोगों के आने का अनुमान है। प्रोजेक्ट के शुरू होने पर हर साल 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। चार साल में यह काम पूरा हुआ।
विज्ञापन