फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat six held for assaulting and tonsuring widow and man over doubt of affair news in Hindi

गुजरात: अवैध संबंधों के शक में विधवा और एक शख्स का किया मुंडन, छह गिरफ्तार

Mon, 02 Aug 2021 07:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 02 Aug 2021 07:10 PM IST
सार

गुजरात के एक गांव में अवैध संबंधों के शक में एक विधवा और एक अन्य शख्स से मारपीट कर उनका मुंडन कर देने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Gujarat six held for assaulting and tonsuring widow and man over doubt of affair news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के साबरकांठा जिले में कथित तौर पर एक विधवा महिला का मुंडन करने के आरोप में चार पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 30 वर्षीय विधवा महिला पर एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ संबंध में रहने के आरोप लगाने के बाद कुछ लोगों ने उसका सिर मूंड दिया था। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार गंभोई पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर पीपी जानी ने बताया यह घटना हिम्मतनगर कस्बे के पास स्थित संचेरी गांव में 30 जून को हुई थी। मामले में छह आरोपियों को एक अगस्त को हिरासत में लिया गया था और एक दिन बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर पीपी जानी ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बताया, 'वदन सिंह चौहान, राजूजी चौहान, कालू सिंह चौहान, राकेश सिंह चौहान, सुरेखा चौहान और सोनल चौहान को एक महिला को प्रताड़ित करने और उसे आपराधिक धमकी देने व दंगा करने के इरादे से उस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 30 जुलाई को जब वह बैंक से कुछ काम निपटाकर घर लौट रही थी तब एक व्यक्ति ने उसे अपनी मोटरसाइकिल से छोड़ देने पेशकश की थी। इस व्यक्ति को वह जानती थी और यह आरोपियों में से एक की बहन का पति था। पर, चार आरोपियों ने उन्हें रायगढ़ गांव के पास रोक लिया।


यहां आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और बाद में दोनों को संचेरी ले गए। यहां छहों आरोपियों ने उन्हें मारा पीटा और महिला और उस व्यक्ति, दोनों का मुंडन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed