फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Silver, imitation jewellery worth Rs 3.88 cr robbed on Rajkot-Ahm Highway

Gujarat: कुरियर कंपनी की गाड़ी रोक 3.88 करोड़ रुपये के आभूषण लूट ले गए बदमाश, हाईवे पर हुई घटना

Sat, 18 Feb 2023 12:57 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 18 Feb 2023 12:57 PM IST
सार

सुरेंद्रनगर जिले के पुलिस अधीक्षक हरेश दुधत ने कहा कि लुटेरे तीन कारों में आए और शुक्रवार देर रात राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर सायला कस्बे के पास कुरियर कंपनी का वैन रोक लिया। दुधात ने कहा, 'हमलावर 3.88 करोड़ रुपये के आभूषण लूटने के बाद अपने वाहनों में भाग गए। हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए 15 टीमों का गठन किया है।' 

विज्ञापन
Gujarat: Silver, imitation jewellery worth Rs 3.88 cr robbed on Rajkot-Ahm Highway
राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर लूट (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक कुरियर कंपनी की गाड़ी से 3.88 करोड़ रुपये के चांदी और नकली आभूषण बदमाशों ने लूट लिए। ये घटना राजकोट-अहमदाबाद पर सायला कस्बे के पास हुई। घटना के वक्त कुरियर कंपनी की वैन को बदमाशों ने रोका और चालक पर हमला करके लूट को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
सुरेंद्रनगर जिले के पुलिस अधीक्षक हरेश दुधत ने कहा कि लुटेरे तीन कारों में आए और शुक्रवार देर रात राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर सायला कस्बे के पास कुरियर कंपनी का वैन रोक लिया। दुधात ने कहा, 'हमलावर 3.88 करोड़ रुपये के आभूषण लूटने के बाद अपने वाहनों में भाग गए। हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए 15 टीमों का गठन किया है।' 
विज्ञापन


कूरियर कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि वैन में जो गहने रखे थे, उसे देशभर के अलग-अलग हिस्सों में भेजना था। हमारी वैन हर दिन राजकोट से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर कीमती सामान पहुंचाती है। वैन चालक ने शुक्रवार देर रात किसी और के मोबाइल से हमें फोन किया और हमें सूचित किया कि कुछ लोगों ने उसे पीटने के बाद आभूषण पार्सल लूट लिए हैं। पार्सल लगभग 50 व्यापारियों और जौहरियों के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed