फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Seven suspended, retired state govt officials booked for illegal land conversion

Gujarat: अवैध जमीन हस्तांतरण मामले में सात पर FIR; आरोपियों में राज्य सरकार के निलंबित, सेवानिवृत्त अधिकारी

Sat, 08 Jun 2024 08:22 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गोधरा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गोधरा Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Jun 2024 08:22 PM IST
सार

गुजरात के पंचमहल जिले में अवैध भूमि हस्तांतरण के मामले में 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें राज्य सरकार के 7 निलंबित और सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल हैं। मामले में प्रीमियम ना चुकाने के कारण राज्य सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। 

विज्ञापन
Gujarat: Seven suspended, retired state govt officials booked for illegal land conversion
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुजरात के पंचमहल जिले में कृषि भूमि के अवैध हस्तांतरण करके रोजकोषीय नुकसान पहुंचाने के आरोप में राज्य सरकार के 7 निलंबित और सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए ये बात बताई। 

विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक जंबुघोड़ा तालुका के पूर्व टीडीओ(Taluka Development Officer), राजस्व क्लर्कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें कुछ कर्मचारी पहले से निलंबित और सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन

31 मई को दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक तत्कालीन टीडीओ, डिप्टी मामलतदार और राजस्व क्लर्क  लैंड कन्वर्जन करने और  राज्य सरकार को प्रीमियम का भुगतान न करने में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एफआईआर में पूर्व डिप्टी मामलतदार जगदीश पडरिया, तत्कालीन प्रभारी टीडीओ एएल बामनिया और एसओ पारेख, पूर्व राजस्व क्लर्क आरएम सोलंकी और केवी परमार के साथ ही तत्कालीन टीडीओ एसएम देसाई और तत्कालीन मामलतदार केपी दवे का नाम शामिल है। 

पुलिस ने बताया कि लैंड कन्वर्जन पर प्रीमियम का भुगतान ना करने के कारण सरकार को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed