फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Sabarkantha Dairy Issue Aam Aadmi Party vs BJP Kejriwal Gopal Rai issue statement allege Lathicharge n

Gujarat: आप का आरोप- डेयरी मुनाफे में हिस्सेदारी की मांग करने वालों पर BJP सरकार ने कराया लाठीचार्ज

Tue, 15 Jul 2025 08:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 15 Jul 2025 08:10 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात की साबर डेयरी के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे पशुपालकों पर भाजपा सरकार ने लाठीचार्ज और आंसू गैस चलवाकर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। 

विज्ञापन
Gujarat Sabarkantha Dairy Issue Aam Aadmi Party vs BJP Kejriwal Gopal Rai issue statement allege Lathicharge n
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने गुजरात के साबरकांठा जिले में साबर डेयरी केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर रहे पशुपालकों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर मंगलवार को राज्य की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, गुजरात प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी समेत अन्य नेताओं ने भाजपा सरकार की इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया और एक पशुपालक की मौत को दुखद करार दिया। वहीं, आप गुजरात के वरिष्ठ नेताओं ने मृतक पशुपालक के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि गुजरात की साबर डेयरी के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे पशुपालकों पर भाजपा सरकार ने लाठीचार्ज और आंसू गैस चलवाकर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। डेयरी के मुनाफे में हिस्सेदारी की मांग करना कोई अपराध नहीं है। एक डेयरी किसान की मौत बेहद दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। गुजरात की जनता अब भाजपा की इस तानाशाही का जवाब जरूर देगी।
विज्ञापन


उधर, आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने भी एक्स पर केजरीवाल की बात दोहराई। आप गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी ने एक्स पर कहा कि पशुपालकों के अपने अधिकार मांगने पर इस अहंकारी भाजपा सरकार ने पुलिस के माध्यम से उन पर लाठीचार्ज करवाया, जिसमें एक पशुपालक की मृत्यु हो गई। पशुपालक निराधार नहीं हैं! हम एकजुट हैं। भाजपा को यह नहीं समझना चाहिए कि पुलिस के द्वारा किसानों और पशुपालकों को दबा दिया जाएगा। वहीं, आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश संगठन के महामंत्री मनोज भाई सोरठिया, प्रदेश महामंत्री सागर भाई रबारी, संगठन मंत्री जयदीप सिंह चौहान सहित कार्यकर्ताओं ने मृतक पशुपालक के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed