{"_id":"634fd42cb5c2a263c670efb9","slug":"gujarat-prime-minister-narendra-modi-inauguration-foundation-stone-laying-ceremony-rs-3580-crore-in-junagadh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: जूनागढ़ को 3580 करोड़ की सौगात, पीएम बोले- गुजरात के लोगों को अपशब्द कहने वालों को सबक सिखाने का वक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: जूनागढ़ को 3580 करोड़ की सौगात, पीएम बोले- गुजरात के लोगों को अपशब्द कहने वालों को सबक सिखाने का वक्त
Wed, 19 Oct 2022 09:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 19 Oct 2022 09:35 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने गांव-गांव जाकर, सभी लोगों से अपनी बेटियों को स्कूल भेजने का आग्रह किया था। परिणाम ये हुआ है कि आज गुजरात में करीब-करीब हर बेटा-बेटी स्कूल पहुंचने लगा है, स्कूल के बाद कॉलेज जाने लगा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर के अडालज में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ के दौरान बच्चों से संवाद किया।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जूनागढ़ में करीब 3580 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन लोगों के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने का समय आ गया है जिनका दिन गुजरात और उसके लोगों को अपशब्द कहने से शुरू और खत्म होता है। कुछ राजनीतिक दल सोचते हैं कि अगर वे गुजरात और गुजरातियों को अपशब्द नहीं कहेंगे, तो उनका काम अधूरा रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने गांव-गांव जाकर, सभी लोगों से अपनी बेटियों को स्कूल भेजने का आग्रह किया था। परिणाम ये हुआ है कि आज गुजरात में करीब-करीब हर बेटा-बेटी स्कूल पहुंचने लगा है, स्कूल के बाद कॉलेज जाने लगा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब देश में 5G बड़ा बदलाव लाने वाला है। आज 5G, स्मार्ट सुविधाएं, स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट टीचिंग से आगे बढ़कर हमारी शिक्षा व्यवस्था को Next Level पर ले जाएगा। शिक्षा, पुरातन काल से ही भारत के विकास की धुरी रही है। हम स्वाभाव से ही ज्ञान के समर्थक रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने ज्ञान और विज्ञान में पहचान बनाई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा कि अगर भारत से कोई कुछ हासिल करता है या सफल होता है, तो एक भारतीय के रूप में आप गर्व से भर जाएंगे या नहीं? अगर दक्षिण भारत के वैज्ञानिक इसरो में सफल होते हैं तो आप खुश होंगे या नहीं? अगर हरियाणा का कोई युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतता है तो आप खुश होंगे या नहीं? बेशक, कोई भी भारतीय देश में कहीं भी रहने वाले किसी भी अन्य भारतीय की उपलब्धियों से बहुत खुश होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों से हमने देखा है कि जब गुजरात के लिए कुछ अच्छा होता है या कोई गुजराती कुछ हासिल करता है तो विकृत मानसिकता वाले लोग इसे पसंद नहीं करते। वे गुजरात का अपमान करते हैं और गुजराती लोगों को गाली देते हैं। कुछ राजनीतिक दल सोचते हैं कि अगर वे गुजरात और गुजरातियों को गाली नहीं देंगे तो उनका काम अधूरा रहेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि क्या आपको नहीं लगता कि गुजरात और इसके लोगों को दिन-रात गाली देने वालों को जवाब देना चाहिए। क्या आपको नहीं लगता कि अपमान करने वालों को सबक सिखाने का समय आ गया है? क्या गुजरात की छवि खराब करने वालों को हमें बर्दाश्त करना चाहिए?
पीएम मोदी का बयान आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया के कथित तौर पर प्रधानमंत्री और उनकी मां का मजाक उड़ाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आया है।
राजकोट हवाईअड्डे से रेस कोर्स ग्राउंड तक रोड शो
#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट हवाईअड्डे से रेस कोर्स ग्राउंड तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। pic.twitter.com/u6lgpOvy6W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2022