{"_id":"63357395491fd3023e301a7c","slug":"gujarat-prime-minister-narendra-modi-inaugurated-various-development-projects-in-bhavnagar-slams-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi In Bhavnagar: पीएम मोदी बोले- गुजरात में हमने अनेक पोर्ट्स विकसित किए, रोजगार के कई नए अवसर बनाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi In Bhavnagar: पीएम मोदी बोले- गुजरात में हमने अनेक पोर्ट्स विकसित किए, रोजगार के कई नए अवसर बनाए
Thu, 29 Sep 2022 03:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 29 Sep 2022 03:59 PM IST
सार
भावनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस विकास यात्रा को नए आयाम देने के लिए आज यहां करोड़ों रुपए की अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये प्रोजेक्ट भावनगर की पहचान को सशक्त करेंगे।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक तरफ देश जहां आजादी के 75 वर्ष पूरे कर चुका है, वहीं इस साल भावनगर अपनी स्थापना के 300 वर्ष पूरे करने जा रहा है। 300 वर्षों की अपनी इस यात्रा में भावनगर ने सतत विकास की, सौराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
भावनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस विकास यात्रा को नए आयाम देने के लिए आज यहां करोड़ो रुपए की अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये प्रोजेक्ट भावनगर की पहचान को सशक्त करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भावनगर समंदर के किनारे बसा है। गुजरात के पास देश की सबसे लंबी कोस्टलाइन है। मगर आजादी के बाद के दशकों में तटीय विकास पर उतना ध्यान ना दिए जाने की वजह से ये विशाल कोस्टलाइन एक तरह से लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। समंदर के किनारे बसे गांव खाली हो गए, लोग पलायन करने लगे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीते 2 दशकों में गुजरात की कोस्टलाइन को भारत की समृद्धि का द्वार बनाने के लिए हमने ईमानदारी से प्रयास किया है। रोजगार के कई नए अवसर खड़े किए। गुजरात में हमने अनेकों पोर्ट्स विकसित किए, बहुत से पोर्ट्स का आधुनिकीकरण कराया।
उन्होंने कहा कि आज गुजरात की कोस्ट लाइन, देश के आयात-निर्यात में बहुत बड़ी भूमिका निभाने के साथ ही लाखों लोगों को रोजगार का माध्यम भी बनी है। आज गुजरात की कोस्टलाइन, नवीकरणीय ऊर्जा और हाईड्रोजन इकोसिस्टम का पर्याय बनकर उभर रही है।