{"_id":"5a00aebc4f1c1b69678b9b15","slug":"gujarat-polls-amit-shah-to-launch-maha-sampark-abhiyan-on-tuesday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः अमित शाह आज शुरू करेंगे भाजपा का ‘महा-संपर्क अभियान’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरातः अमित शाह आज शुरू करेंगे भाजपा का ‘महा-संपर्क अभियान’
Wed, 27 Mar 2019 07:47 PM IST
तिवारी अभिषेक
एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
भाजपा गुजरात में मंगलवार से अपने जनसंपर्क अभियान ‘गुजरात गौरव महा-संपर्क अभियान’ की शुरुआत करेगी। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से संपर्क साधना है। गुजरात भाजपा के प्रवक्ता आईके जडेजा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘यह अभियान 12 नवंबर तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता मतदान केंद्र (बूथ) स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ राज्यभर के 50 हजार मतदान केंद्रों के तहत आने वाले घरों में जाएंगे और पार्टी का प्रचार करेंगे।’ जडेजा ने कहा कि व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने क्षेत्र नारनपुरा से करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
अभियान के तहत पार्टी मतदाताओं को पीएम मोदी के संदेश वाले पर्चे बांटेगी
पीएम मोदी
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि भाजपा ने राज्य के विकास के लिए क्या किया है। जडेजा ने यह भी बताया कि अभियान के तहत पार्टी प्रचार सामग्री और मतदाताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश वाले पर्चे बांटेगी।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य भाजपा के प्रमुख जीतू वाघानी समेत राज्य के कई नेता इस अभियान में हिस्सा लेंगे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जे पी नड्डा, निर्मला सीतारमण, वीके सिंह, मनसुख मंडाविया और प्रकाश जावडेकर भी इस अभियान के दौरान गुजरात दौरा कर सकते हैं। गौरतलब है कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव नौ दिसंबर और 14 दिसंबर होंगे और वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।