{"_id":"5fa50db63c4e1a1c591d09b3","slug":"gujarat-police-unfolded-murder-which-was-done-five-years-before-body-was-kept-in-house-wall-illegal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: पांच साल पहले रिश्तेदार की हत्या कर दीवार में चुनवा दिया शव, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: पांच साल पहले रिश्तेदार की हत्या कर दीवार में चुनवा दिया शव, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Fri, 06 Nov 2020 03:05 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 06 Nov 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सूरत में हत्या के बाद शव को घर की दीवार में चुनवाने के एक चौंका देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। ये हत्या पांच साल पहले हुई थी। हत्या का खुलासा तब हुआ जब मकान का मालिक राजू बिहारी अवैध शराब बेचने के आरोप में जेल गया और पैरोल से छूटने के बाद दोबारा कभी पेश नहीं हुआ। उसकी तलाश में पुलिस गुरुवार सुबह उसके घर की तलाशी लेने पहुंची। शक होने पर दीवार की खुदवाई की गई तो वहां से एक नर कंकाल मिला।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
सूरत के पांडेसरा इलाके में रहने वाले राजू बिहारी पर अवैध तरीके से शराब बेचने के लगभग 30 मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। लगभग डेढ़ महीने पहले शराब के ही मामले में राजू को भरूच जेल भेजा गया था। हाल ही में वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था लेकिन समय पूरा होने पर हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जब घर पहुंची तो तलाशी के दौरान उनकी नजर एक दीवार पर पड़ी। शक होने पर जब दीवार खुदवाई गई तो दीवार के पीछे से एक नर कंकाल मिला। इसे पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पांच साल पहले गायब हुआ था किशन
पुलिस की जांच में पता चला है कि राजू बिहारी के घर से मिला कंकाल उसके दूर के रिश्तेदार किशन का है। मृतक पांच साल पहले लापता हो गया था। वह सूरत का ही रहने वाला है और परिवार ने उसी दौरान उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। कुछ सामान मिलने से मृतक की पहचान किशन के तौर पर हुई है। हालांकि राजू ने उसकी हत्या क्यों की इसका पता उसकी गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
अकेले रहता है राजू बिहारी
राजू बिहारी घर में अकेला रहता है। उसके परिवार का कोई भी सदस्य उसके यहां आता-जाता नहीं है। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।