फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat police issued notification for New Year in which women can't wear revealing clothes

नए साल पर छोटे कपड़े पहनने और अभद्र डांस करने पर हो सकती है कार्रवाई

Fri, 28 Dec 2018 01:44 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: अजय सिंह Updated Fri, 28 Dec 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
gujarat police issued notification for New Year in which women can't wear revealing clothes
सांकेतिक तस्वीर

क्या आप नए साल को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं क्योंकि हो सकता है कि आप अनजाने में कानून का उल्लंघन कर बैठें। दरअसल, गुजरात की वडोदरा पुलिस ने एक अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार सड़क पर नए साल के जश्न के दौरान अश्लील तरीके से डांस करना, युवतियों का छोटे कपड़े या टाइट कपड़े पहनना मना है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
इस अधिसूचना पर शहर पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने हस्ताक्षर किए हैं और यह 30 दिसंबर से 1 जनवरी, 2019 तक लागू रहेगी। अधिसूचना के दूसरे प्वाइंट में कहा गया है कि शरीर दिखाकर जश्न मनाने की मंजूरी नहीं है। इसमें कहा गया है कि इस तरह का अश्लील प्रदर्शन जिससे कि बच्चों और समाज पर गलत प्रभाव पड़ सकता है उसपर प्रतिबंध है। गहलोत का कहना है कि किसी भी तरह के कपड़े पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। 
विज्ञापन


हालांकि गहलोत यह नहीं बता पाए कि उनका अश्लीलता से क्या मतलब है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने निजी जगह पर डांस पार्टी आयोजित करने वालों के लिए हर जगह सीसीटीवी लगाना अनिवार्य कर दिया है। गहलोत ने कहा, 'हमारा कहना केवल इतना है कि अश्लील तरीके का व्यवहार या मुद्रा या अंग प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है। कोई भी नागरिक किसी भी तरह के कपड़े पहन सकता है। विचार केवल सड़क और पार्टी स्थल पर शालीनता बनाए रखने का है ताकि किसी तरह की परेशानी या लोगों के बीच लड़ाई न हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed