फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat police catch Drug in Dwarka, 2 more people held with Nigerian national

गुजरात : द्वारका में नशीली दवाओं का पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाइजीरियाई नागरिक सहित दो को पकड़ा

Sat, 20 Nov 2021 12:28 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, खंबालिया
पीटीआई, खंबालिया Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 20 Nov 2021 12:28 AM IST
सार

गुजरात में द्वारका पुलिस ने दोनों नागरिकों की पहचान नाइजीरियाई नागरिक चिगियोक अमोस पॉल और देवभूमि द्वारका के सलाया शहर के आमीन सेटा के रूप में की है। नई दिल्ली के उत्तम नगर में उनके आवास से गिरफ्तार किए गए चिगियोक ने नशीले पदार्थों को खरीदने में अहम भूमिका निभाई थी

विज्ञापन
Gujarat police catch Drug in Dwarka, 2 more people held with Nigerian national
Arrest - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गुजरात में द्वारका पुलिस ने शुक्रवार को एक नाइजीरियाई नागरिक सहित दो और लोगों को 315 करोड़ रुपये की नशीला पदार्थ (ड्रग्स) बरामद करने के मामले में गिरफ्तार किया है। इसी मामले पहले भी पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

 

दोनों नागरिकों की पहचान नाइजीरियाई नागरिक चिगियोक अमोस पॉल और देवभूमि द्वारका के सलाया शहर के आमीन सेटा के रूप में हुई है। नई दिल्ली के उत्तम नगर में उनके आवास से गिरफ्तार किए गए चिगियोक ने नशीले पदार्थों को खरीदने में अहम भूमिका निभाई थी, जबकि सेटा नाम के एक मछुआरे ने अन्य आरोपियों को सलाया से खंभालिया तक ड्रग्स पहुंचाने में मदद की थी।

विज्ञापन

 

पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले सज्जाद घोसी को 10 नवंबर को खंभालिया शहर के एक गेस्ट हाउस से 11.48 किलोग्राम हेरोइन और 6.16 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन के साथ पकड़ा गया था, जिसकी कीमत 88.25 करोड़ रुपये थी। इसके चलते सलाया के एक घर से 45 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई और सलीम कारा और अली कारा को गिरफ्तार किया गया, जिनसे घोसी ने ड्रग्स की डिलीवरी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर पुलिस ने लगभग 57 किलोग्राम हेरोइन और 6 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 315 करोड़ रुपये है। कुछ दिनों पहले, सलाया के दो मछुआरों, जिनकी पहचान सलीम जसरया और इरफ़ान जसरया के रूप में हुई थी, को सलीम और अली कारा के इशारे पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास पाकिस्तानी डीलरों से ड्रग्स की डिलीवरी लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed