फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Police arrested Naxalite leader Kobad Ghandy

देशद्रोह मामले में नक्सली नेता कोबाड गांधी को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2019 05:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: देव कश्यप Updated Tue, 27 Aug 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Police arrested Naxalite leader Kobad Ghandy
- फोटो : अमर उजाला

नक्सली नेता कोबाड गांधी को सूरत पुलिस ने नौ साल पुराने देशद्रोह के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। झारखंड की हजारीबाग जेल में निरुद्ध प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सदस्य कोबाड गांधी को सोमवार को ट्रांसफर वारंट पर सूरत लाया गया था।

विज्ञापन


सूरत जिले की कामरेज पुलिस ने साल 2010 में कोबाड गांधी व 24 लोगों के खिलाफ देशद्रोह और कथित तौर पर दक्षिणी गुजरात में नक्सली गतिविधियों को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में कोबाड से पहले 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि एक आरोपी सीमा हिरानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन


डिप्टी एसपी सीएम जडेजा ने बताया कि 68 वर्षीय नक्सली विचारक कोबाड गांधी को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एचआर ठाकोर की कोर्ट मे पेश किया गया था। उन्होंने कोबाड को सूरत ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मंगलवार को कोर्ट से कोबाड की रिमांड मांगेगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिले में नक्सली गतिविधियों को बढ़ावा देने में उसकी क्या भूमिका थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed