फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat PMJAY angioplasty deaths: Pvt hospital's absconding chairman apprehended at airport

Gujarat: ख्याति अस्पताल के चेयरमैन पर पुलिस ने कसा शिकंजा, PMJAY लाभार्थियों की मौत मामले में हुई गिरफ्तारी

Sat, 18 Jan 2025 12:05 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमादाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 18 Jan 2025 12:05 PM IST
सार

पिछले साल 11 नवंबर को ख्याति मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में सात लोगों की एंजियोप्लास्टी की थी, जिनमें से दो की मौत हो गई थी। इसके बाद वस्त्रपुर पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की थीं।

विज्ञापन
Gujarat PMJAY angioplasty deaths: Pvt hospital's absconding chairman apprehended at airport
पुलिस ने गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी अस्पताल के चेयरमैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत गलत एंजियोप्लास्टी प्रक्रियाओं के कारण दो लाभार्थियों की मौत के मामले में हुई है।

विज्ञापन


दो महीने से अधिक समय से बच रहे थे पटेल 
अहमदाबाद अपराध शाखा के निरीक्षक वीबी अल ने बताया कि ख्याति मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के चेयरमैन कार्तिक पटेल को शुक्रवार देर रात दुबई से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वह दो महीने से अधिक समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे।
विज्ञापन


क्या है मामला?
पिछले साल 11 नवंबर को ख्याति मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में सात लोगों की एंजियोप्लास्टी की थी, जिनमें से दो की मौत हो गई थी। इसके बाद वस्त्रपुर पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की थीं। जांच में यह सामने आया कि अस्पताल ने गांवों में मुफ्त जांच शिविर लगाकर पीएमजेएवाई कार्डधारकों को अनावश्यक एंजियोप्लास्टी करवाने के लिए राजी किया था। इन लोगों को आपात श्रेणी में दिखा कर सरकारी स्वीकृति ली गई और इसके बाद अस्पताल ने केंद्रीय योजना के तहत भुगतान का दावा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों की हुई थी मौत
पीएमजेएवाई के तहत जरूरतमंद लोगों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाता है। इस योजना के दो लाभार्थियों-नागरभाई सेनमा (59) और महेश बारोट (45) की अहमदाबाद के बोदकदेव इलाके में स्थित ख्याति मल्टीस्पेशियल्टी अस्पताल में एंजियोप्लास्टी के साथ-साथ स्टेंट लगाने की प्रक्रिया के कुछ देर बाद मौत हो गई थी।

क्या है एंजियोप्लास्टी?
एंजियोप्लास्टी एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके तहत हृदय में खून के प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए अवरुद्ध या संकुचित कोरोनरी धमनियों को चौड़ा किया जाता है।

अबतक नौ आरोपी गिरफ्तार
अब तक इस मामले में कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें अस्पताल के सीईओ और मार्केटिंग डायरेक्टर भी शामिल हैं। पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं, जिसमें अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर हत्या की कोशिश, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं।

सर्जरी की नहीं थी जरूरत
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने 13 नवंबर को प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा था कि आयुष्मान भारत योजना के जिन दो लाभार्थियों की एक निजी अस्पताल में एंजियोप्लास्टी के बाद मौत हो गई, उन्हें इस सर्जरी की जरूरत ही नहीं थी।

यह लोग भी हो चुके गिरफ्तार
अपराध शाखा ने अस्पताल की निदेशकों में से एक राजश्री कोठारी को उस समय गिरफ्तार किया था जब वह पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के कोटा से भीलवाड़ा जा रही थी। पुलिस के अनुसार, अस्पताल ने पिछले साल पीएमजेएवाई के तहत प्रथम दृष्टया 11 करोड़ रुपये कमाए और 70 प्रतिशत आय ऐसे दावों से की गई। 


इस मामले में गिरफ्तार अन्य लोगों में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत वजीरानी, अस्पताल के सीईओ राहुल जैन, विपणन निदेशक चिराग राजपूत, विपणन कार्यकारी मिलिंद पटेल और उनके दो सहायक पंकिल पटेल और प्रतीक भट्ट तथा निदेशक राजश्री कोठारी और संजय पटोलिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed