{"_id":"622c9c2ac30c0c25bd5f5725","slug":"gujarat-pm-narendra-modi-holds-a-roadshow-in-ahmedabad-will-inaugarate-khel-mahakumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: पीएम मोदी ने किया खेल महाकुंभ का उद्घाटन, बोले- आज तिरंगे की आन-बान-शान क्या है, हमने यूक्रेन में देख लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: पीएम मोदी ने किया खेल महाकुंभ का उद्घाटन, बोले- आज तिरंगे की आन-बान-शान क्या है, हमने यूक्रेन में देख लिया
Sat, 12 Mar 2022 08:42 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, अहमदाबाद
एएनआई, अहमदाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 12 Mar 2022 08:42 PM IST
सार
अपने गुजरात दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी ने आज अहमदाबाद में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया खेल महाकुंभ का उद्घाटन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं। अपने गुजरात दौरे के आखिरी दिन उन्होंने अहमदाबाद में रोड शो किया और राजभवन से पटेल स्टेडियम पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एक समारोह में खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया।
पीएम मोदी ने खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया
विज्ञापन
क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने
विज्ञापन
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow from Raj Bhavan to Sardar Patel Stadium in Ahmedabad
विज्ञापन
Source: DD News pic.twitter.com/CmZspiPMZ6 — ANI (@ANI) March 12, 2022
पीएम मोदी ने खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया
विज्ञापन
क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने
- गुजरात का युवा आसमान छूने के लिए तैयार है। जिस भव्यता के साथ इसकी शुरुआत हुई है, उसने युवा खिलाड़ियों को जोश से भर दिया है। ये आयोजन गुजरात की शक्ति का महाकुंभ है।
- 2010 में गुजरात के सीएम के नाते उस दौरान खेल महाकुंभ की शुरुआत हुई थी। आज मैं कह सकता हूं कि जिस सपने का बीज मैंने बोया था, आज वटवृक्ष बनता दिख रहा है। उस बीज को मैं आज इतने विशाल वटवृक्ष का आकार लेता देख रहा हूं। 2010 में पहले खेल महाकुंभ में भी गुजरात ने 16 खेलों में 13 हजार खिलाड़ियों के साथ इसका आरंभ किया था।
- शक्तिदूत जैसे कार्यक्रमों के जरिए खिलाड़ियों को सहायता देने की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है। खिलाड़ियों ने जो साधना की, प्रगति की उसके पीछे एक लंबी तपस्या होती है। जो संकल्प गुजरात के लोगों ने मिलकर लिया था, वो आज दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है।
- टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में भारत ने बदलाव महसूस किया है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 7 मेडल जीते हैं। पैरालंपिक में 19 मेडल जीते। यह तो अभी शुरुआत है। न हिंदुस्तान रुकने वाला है, न थकने वाला है। मुझे मेरे देश की युवाशक्ति पर भरोसा है। मुझे युवा खिलाड़ियों की तपस्या पर भरोसा है। मुझे मेरे देश के युवा खिलाड़ियों के सपने, समर्पण पर भरोसा है। इसलिए आज मैं लाखों युवाओं के सामने कह सकता हूं कि भारत की युवाशक्ति इसे बहुत आगे लेकर जाएगी। वह दिन दूर नहीं जब कई खेलों में कई गोल्ड एक साथ जीतने वाले देशों में हिंदुस्तान का तिरंगा लहराएगा।
- इस बार जो नौजवान यूक्रेन से वापस आए हैं, युद्ध के मैदान से आए हैं। उन्होंने आकर कहा कि आज तिरंगे की आन-बान-शान क्या होती है, हमने यूक्रेन में अनुभव किया है।
- जब हमारे खिलाड़ी मेडल लेकर पोडियम पर खड़े रहते थे और भारत का तिरंगा लहराता था, राष्ट्रगान होता था, हमारे खिलाड़ियों की आंखों से हर्ष और गौरव के आंसू बह रहे थे। भारत जैसे युवा देश को दिशा देने में आप जैसे युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है।
- नए भारत के अभियान की जिम्मेदारी भारत के युवाओं ने खुद आगे बढ़कर उठाई है। भारत के सामर्थ्य को साबित करके दिखाया है। आज सॉफ्टवेयर पावर से लेकर अंतरिक्ष तक, भारत का दबदबा है।