फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat official suspended for organising elocution competition for students on 'role model' Nathuram Godse

गुजरात: स्कूल में 'माई रोल मॉडल नाथूराम गोडसे' पर आयोजित कराई भाषण प्रतियोगिता, अधिकारी निलंबित  

Wed, 16 Feb 2022 04:55 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: Amit Mandal Updated Wed, 16 Feb 2022 04:55 PM IST
सार

प्रतियोगिता पूरे वलसाड जिले के 11 से 13 वर्ष की आयु वर्ग के प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
Gujarat official suspended for organising elocution competition for students on 'role model' Nathuram Godse
नाथूराम गोडसे, महात्मा गांधी - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात सरकार ने बुधवार को वलसाड जिले की एक प्रोबेशनरी युवा विकास अधिकारी को 'माई रोल मॉडल - नाथूराम गोडसे' विषय से स्कूली छात्रों के लिए एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए निलंबित कर दिया गया। यह मामला बुधवार को तब सामने आया जब वलसाड जिले के स्थानीय समाचार पत्रों ने यह दावा करते हुए रिपोर्ट प्रकाशित की कि एक छात्रा ने 'माई रोल मॉडल - नाथूराम गोडसे' विषय पर बोलने के लिए भाषण प्रतियोगिता जीती है।

विज्ञापन


महिला अधिकारी तुरंत निलंबित
खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि राज्य मंत्री हर्ष संघवी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद वलसाड जिले की परिवीक्षाधीन वर्ग-2 जिला युवा विकास अधिकारी मीताबेन गवली को तत्काल निलंबित कर दिया गया। संघवी ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि मैंने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। हम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कुछ घंटों के भीतर गवली को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। 
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि विभाग के वलसाड कार्यालय द्वारा 14 फरवरी को एक निजी स्कूल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के लिए विषय चयन में अधिकारी को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए थी। प्रतियोगिता पूरे वलसाड जिले के 11 से 13 वर्ष की आयु वर्ग के प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को तीन विषय दिए गए थे 
14 फरवरी को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों को चुनने के लिए तीन विषय दिए गए थे। गवली द्वारा प्रदान किए गए विषयों में से एक 'माई रोल मॉडल - नाथूराम गोडसे' था। अन्य दो विषय थे - 'मुझे केवल वही पक्षी पसंद हैं जो आसमान में उड़ते हैं' और 'मैं वैज्ञानिक बनूंगा लेकिन अमेरिका नहीं जाऊंगा'। 


विभाग ने जब वलसाड जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी बीडी बरियाया से जानकारी मांगी तो उन्होंने विभाग को बताया कि मीताबेन गवली ने इन विषयों का चयन किया था और भाषण प्रतियोगिता के बारे में सूचित करने के लिए प्राथमिक विद्यालयों को पत्र लिखा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed