{"_id":"5bc2dc90bdec22697a0f304b","slug":"gujarat-nitin-patel-accused-the-congress-behind-the-attacks-on-north-indians-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के उप-मुख्यमंत्री का दावा, लौटने लगे हैं उत्तर भारतीय, कांग्रेस को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात के उप-मुख्यमंत्री का दावा, लौटने लगे हैं उत्तर भारतीय, कांग्रेस को बताया जिम्मेदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
पलायन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से गुजरात उत्तर भारतीयों के खिलाफ गुस्से और नफरत की वजह से चर्चा में है। यहां से हजारों गैर-गुजराती लोग पलायन कर चुके हैं। उत्तर भारतीयों पर कई हमले भी किए गए जिसमें पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले पर गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, जो शनिवार को मुंबई में थे उन्होंने कांग्रेस को इन हमलों का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
नितिन पटेल का कहना है कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस की योजना को विफल कर दिया है। गुजरात में 14 महीने की मासूम के साथ एक बिहार के मजदूर द्वारा बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद हिंसा भड़क गई थी। इसके कारण उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश के निवासी पलायन करने पर मजबूर हो गए थे। उन्होंने दावा किया कि राज्य में शांति को दोबारा स्थापित कर लिया गया है।
विज्ञापन
पटेल ने शनिवार को कहा, 'जो लोग अपने गृह राज्य चले गए थे उनमें से बहुत से लोग वापस आ गए हैं।' उन्होंने कहा कि प्रवासियों ने गुजरात के विकास में योगदान दिया है। मंत्री ने कांग्रेस विधायक को हमले का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह राज्य की छवि को खराब करना चाहते थे।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते पटेल ने कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर के संगठन क्षत्रिय ठाकोर सेना को प्रवासियों पर होने वाले हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया था। ठाकोर ने इन आरोपों से इंकार किया था। हालांकि शनिवार को उन्होंने किसा का नाम नहीं लिया। पटेल का कहना है कि गुजरात मे काफी बड़े निवेश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश के कारण स्थानीय और प्रवासियों दोनों ही नौकरियों से लाभान्वित हुए हैं।