फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat news updates Congress leaders mock state minister Sanghavi for his beard remark

Gujarat: कांग्रेस नेताओं का हर्ष सांघवी पर पलटवार, कहा- किस नौतिक आधार पर कर रहे बुद्धिमत्ता के बारे में बात

Fri, 10 Feb 2023 05:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Feb 2023 05:01 PM IST
सार

राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए लिखा था कि अब एक बात कंफर्म हो गई है, अगर आप तीन सौ किलोमीटर की यात्रा करो तो भी सिर्फ दाढ़ी बढ़ती है, बुद्धि नहीं।

विज्ञापन
Gujarat news updates Congress leaders mock state minister Sanghavi for his beard remark
जगदीश ठाकोर, हर्ष सांघवी, जिग्नेश मेवाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी को लेकर संसद में शुरू हुई बहस अब उनके गृह राज्य गुजरात पहुंच गई है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा तो विधायक जिग्नेश मेवाणी ने भी भाजपा नेता पर पलटवार किया। इस बीच, राज्य के कांग्रेस नेताओं ने सांघवी की हालिया टिप्पणियों की आलोचना की है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

सांघवी ने राहुल पर साधा निशाना तो जिग्नेश ने किया पलटवार
दरअसल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए लिखा था कि अब एक बात कंफर्म हो गई है, अगर आप तीन सौ किलोमीटर की यात्रा करो तो भी सिर्फ दाढ़ी बढ़ती है, बुद्धि नहीं। इस पर पलटवार करते हुए बड़गाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने लिखा कि अब एक बात कंफर्म हो गई है, अगर आप आठवीं तक पढ़े हो और तनिक भी बुद्धि न हो, तो भी भाजपा सरकार में गृह मंत्री बन सकते हो। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकोर बोले- किस नैतिक आधार पर कर रहे नैतिकता की बात
इस बीच, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मंत्री पर हमला। उन्होंने कहा, गुजरात पेपर लीक, जहरीली शराब और मादक पदार्थों की तस्करी से पीड़ित है। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने वाले और विकास के नाम पर पैसा खर्च करने वाले लोग किस नैतिक आधार पर अचानक अन्य लोगों की बुद्धिमत्ता के बारे में बात कर रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed