{"_id":"6427146f2cba97dc63087205","slug":"gujarat-news-updates-109-ias-officers-transferred-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात में 109 आईएएस अफसरों का तबादला, भूपेंद्र पटेल के दूसरी बार CM बनने के बाद पहला बड़ा फेरबदल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात में 109 आईएएस अफसरों का तबादला, भूपेंद्र पटेल के दूसरी बार CM बनने के बाद पहला बड़ा फेरबदल
Fri, 31 Mar 2023 10:42 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:42 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव के बाद दिसंबर 2022 में भूपेंद्र पटेल के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आईएएस अधिकारियों का यह पहला बड़ा फेरबदल था। कृषि, किसान कल्याण और सहकारिता विभाग के एसीएस पुरी को गृह विभाग का एसीएस बनाया गया है।
विज्ञापन
IAS Officer (Representative)
- फोटो : Social Media
विस्तार
गुजरात सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 109 अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि गृह विभाग का प्रभार अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) मुकेश पुरी को दिया गया है। सरकार ने 2007 बैच के 11 आईएएस अधिकारियों को भी पदोन्नत किया है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बाद दिसंबर 2022 में भूपेंद्र पटेल के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आईएएस अधिकारियों का यह पहला बड़ा फेरबदल था। कृषि, किसान कल्याण और सहकारिता विभाग के एसीएस पुरी को गृह विभाग का एसीएस बनाया गया है।
विज्ञापन
एक अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ए के राकेश को स्थानांतरित कर कृषि, किसान कल्याण और सहकारिता के एसीएस के रूप में नियुक्त किया गया है। वह पहले सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस थे। अधिसूचना में कहा गया है कि राजस्व के एसीएस कमल दयानी अगले आदेश तक जीएडी के एसीएस के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Gujarat: जिग्नेश मेवाणी को राहत, कोर्ट ने कांग्रेस विधायक समेत नौ अन्य की तीन महीने की सजा पर लगाई रोक
उच्च शिक्षा के एसीएस रहे एसजे हैदर उद्योग एवं खनन विभाग में एसीएस के पद पर तैनात थे। अब नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार को हैदर की जगह शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। संजीव कुमार को प्रधान सचिव (वन और पर्यावरण) के रूप में नियुक्त किया गया है।
वह गुजरात राज्य पेट्रोलियम निगम (जीएसपीसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे। ग्रामीण विकास आयुक्त मिलिंद तोरावने को संजीव कुमार के स्थान पर जीएसपीसी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
भूविज्ञान और खनन आयुक्त रूपवंत सिंह को गुजरात खनिज विकास निगम (जीएमडीसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वडोदरा के नगर आयुक्त बांछा निधि पाणि को गांधीनगर में तकनीकी शिक्षा आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है। पर्यटन निगम गुजरात लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार पांडे को राजस्व विभाग में राहत आयुक्त और पदेन सचिव नियुक्त किया गया है।
जनगणना संचालन निदेशक के रूप में भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर आए आद्र अग्रवाल सहित 2007 बैच के 11 अधिकारियों को 'सुपर टाइम स्केल' पर पदोन्नत किया गया था। अग्रवाल इसी पद पर बने रहेंगे। पदोन्नति पाने वाले 2007 बैच के अन्य अधिकारियों में रविशंकर, राम्या मोहन और दिलीप कुमार राणा शामिल हैं। इसके अलावा कई जिला कलेक्टरों, जिला विकास अधिकारियों और डिप्टी कलेक्टरों का भी तबादला किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन