फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   surat mill chemical gas leak news: Gas leak in a printing mill in Surat many death 

Surat Gas Leak: सूरत की प्रिंटिंग मिल में गैस लीक मामले में चार गिरफ्तार, छह कर्मचारियों की दम घुटने से हुई थी मौत

Sat, 08 Jan 2022 12:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Jan 2022 12:56 PM IST
सार

प्रिंटिंग मिल में सुबह-सुबह गैस लीक हो गई। इससे छह कर्मचारियों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई। पुलिस न चार लोगों को गैर इरादतन हत्या मामले में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
surat mill chemical gas leak news: Gas leak in a printing mill in Surat many death 
Surat Gas Leak: सूरत में गैस लीक - फोटो : ANI

विस्तार

सूरत के औद्योगिक क्षेत्र में एक टैंकर से जहरीली गैस के रिसाव से छह लोगों की मौत के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरातदन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए चार लोगों में दो ट्रांसपोर्टर, एक बैंक कर्मचारी और एक गैरेज मालिक शामिल है। गुरुवार को हुई इस घटना में छह कर्मचारियों की मौत हो गई थी तो 22 लोगों की हालत गंभीर थी, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में ट्रांसपोर्टर आशीष गुप्ता ने जयप्रताप तोमर और यादव के रूप में पहचाने जाने वाले एक अन्य व्यक्ति को रासायनिक कचरे की आपूर्ति की थी। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति की पहचान प्रेमसागर गुप्ता के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


प्रिंटिंग मिल में हुआ था हादसा 
गुजरात के सूरत में गुरुवार को प्रिंटिंग मिल में सुबह-सुबह गैस लीक हो गई। इससे छह कर्मचारियों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई। हादसे में 22 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर हो गई।विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल के पास टैंकर से गैस रिसाव के कारण यह हादसा हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन





सुबह साढ़े चार बजे हुई घटना
सूरत नगर निगम के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 25 मिनट पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने बताया कि सचिन औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थिति प्रिटिंग मिल के पास खड़े टैंकर से गैस रिसाव के कारण कई कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ हुई। इस घटना में कई कर्मचारी बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब छह लोगों की मौत अस्पताल में हो गई। दमकल कर्मचारियों ने टैंकर के वाल्व को बंद करके गैस रिसाव पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed