फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Muslim couple also came forward for construction of Ram temple, donated 1.51 lakh rupees

मुस्लिम दंपती ने दान किए डेढ़ लाख रुपये, अयोध्या में मत्था टेक मांगी मन्नत- जल्द बने राम मंदिर

Mon, 25 Jan 2021 01:13 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 25 Jan 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Muslim couple also came forward for construction of Ram temple, donated 1.51 lakh rupees
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के रहने वाले डॉक्टर मुस्लिम दंपती ने किया दान - फोटो : सोशल मीडिया

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अलावा विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देशभर में धन एकत्रित करने का अभियान चला रहे हैं। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। इसमें हर कोई अपनी इच्छाशक्ति के अनुसार चंदा दे सकता है। इस कड़ी में गुजरात के ही रहने वाले एक मुस्लिम दंपती ने भी 1.51 लाख रुपये का दान दिया है।

विज्ञापन

पेशे से डॉक्टर है यह मुस्लिम दंपती 

1.51 लाख रुपये का दान करने वाला यह मुस्लिम दंपती पेशे से डॉक्टर है। ये लोग पाटन के रहने वाले हैं। डॉक्टर हामिद मंसूरी और मुमताज मंसूरी ने कहा कि राम मंदिर के लिए दान करने का उनका मकसद मानवता और भाईचारे को बढ़ाना है। खास बात है कि गुजरात में ऐसा पहला दान होगा जो किसी हिंदू के जरिये नहीं बल्कि मुस्लिम के जरिये किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या जाकर रामलला के मंदिर में टेका माथा

डॉक्टर हामिद मंसूरी ने बताया कि दान करने से कुछ समय पहले ही वे पत्नी संग अयोध्या गए थे, जहां उन्होंने रामलला के मंदिर में माथा टेका। वहां पर उनकी पत्नी डॉक्टर मुमताज मंसूरी ने मन्नत मांगी थी कि राम मंदिर जल्द बन जाए। अब जब ये मंदिर बन रहा है तो इस दंपती ने मंदिर निर्माण के लिए दान भी दिया। 

विज्ञापन

मुस्लिम से पहले भारतीय होने का है गर्व

डॉक्टर हामिद मंसूरी ने बताया कि उनकी आस्था मानवता में है। खुद मुस्लिम होने की वजह से कभी उन्होंने किसी भी धर्म को लेकर भेदभाव नहीं रखा। सिर्फ इंसानियत को ही सबसे बड़ा धर्म समझा है और उन्हें मुस्लिम होने से पहले भारतीय होने का गर्व है। उन्होंने बताया कि वे भारत के कई मंदिरों के दर्शन कर चुके हैं। 

मन्नत थी कि जल्द बन जाए मंदिर

डॉक्टर मुमताज मंसूरी ने कहा कि मुझे बड़ा अच्छा लग रहा है। जब राम मंदिर निर्माण का फैसला नहीं आया था तब भी मेरी यही मन्नत थी कि यह मंदिर जल्द बन जाए और आज वह मन्नत पूरी हो रही है। मैं अपने आपको काफी भाग्यशाली मान रही हूं।

गुजरात में राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक जमा हुए 31 करोड़

बता दें, राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने के अभियान की शुरुआत 14 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की। उन्होंने राम मंदिर के लिए सबसे पहले चंदा दिया और अभियान को हरी झंडी दिखाई। राष्ट्रपति कोविंद ने चेक के जरिये पांच लाख रुपये का चंदा ट्रस्ट को सौंपा था। अब तक गुजरात में राम मंदिर के निर्माण के लिए 31 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed