{"_id":"5fb499149412e40c6d522c9f","slug":"gujarat-many-people-killed-and-injured-in-collision-between-two-trucks-at-waghodia-crossing-highway-in-vadodara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Accident: वडोदरा में दो ट्रकों की भिड़ंत में 11 की मौत, पीएम और सीएम रूपाणी ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Accident: वडोदरा में दो ट्रकों की भिड़ंत में 11 की मौत, पीएम और सीएम रूपाणी ने जताया शोक
Wed, 18 Nov 2020 12:39 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
दो ट्रकों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई
- फोटो : ANI
गुजरात के वडोदरा में वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर बुधवार तड़के दो ट्रकों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह तीन बजे घटित हुई। हादसे से हाईवे पर भारी जाम लग गया है। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
वडोदरा के पुलिस आयुक्त आरबी ब्रह्मभट्ट ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर हुआ जब मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि जिन 11 लोगों की मौत हुई वे सभी सूरत शहर के वराछा इलाके के थे और पंचमल जिले के पावागढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
वडोदरा की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा, 'वडोदरा में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी सांत्वना उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रशासन दुर्घटनास्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।'
विज्ञापन
Saddened by the accident in Vadodara. My thoughts are with those who lost their loved ones. Praying that the injured recover soon. The administration is providing all possible assistance at the site of the accident.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2020
शाह ने वडोदरा सड़क हादसे पर दुख जताया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को गुजरात के वडोदरा में सड़क दुर्घटना में करीब दस लोगों के मारे जाने की घटना पर शोक जताया और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई। शाह ने स्थानीय प्रशासन से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और बताया कि वहां हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'वडोदरा में हुए दुखद सड़क हादसे से दुखी हूं। स्थानीय प्रशासन से मैंने बात की है और वे वहां हरसंभव सहायता पहुंचा रहे हैं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
सीएम रुपाणी ने जताया दुख
घटना को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'वडोदरा के पास एक सड़क दुर्घटना के कारण हुई मौत से दुखी हूं। अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जो लोग घायल हुए हैं उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।'
वहीं राज्य के सुरेंद्रनगर जिले के कोठारिया गांव के पास बुधवार सुबह ड्राइवर ने स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रण खो दिया। इसके कारण चार लोगों की मौत हो गई है। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।