फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Covid Hospital Fire News many people died at shivanand covid hospital in rajkot cm rupani ordered probe

गुजरात: राजकोट के कोविड अस्पताल में आग से पांच मरीजों की जलकर मौत, पीएम ने जताया दुख

Fri, 27 Nov 2020 11:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 27 Nov 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Covid Hospital Fire News many people died at shivanand covid hospital in rajkot cm rupani ordered probe
गुजरात कोविड अस्पताल में आग - फोटो : ANI

गुजरात के राजकोट में शुक्रवार अल सुबह एक निजी कोविड अस्पताल में भीषण आग लगने से पांच मरीजों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कई अन्य मरीज भी झुलस गए, उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


यह दर्दनाक घटना राजकोट के मावड़ी इलाके में स्थित शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में हुई। कोविड अस्पताल होने की वजह से अस्पताल के आईसीयू में 11 मरीज भर्ती थे। इन्हें मिलाकर अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। कई मरीज आग की ऊंची लपटों में घिरकर झुलस गए। उन्हें घायल अवस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आग की शुरुआत अस्पताल के आईसीयू से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजकोट अग्निकांड शब्दों से परे दुखद घटना है: राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के राजकोट के एक अस्पताल में अग्निकांड में कोविड-19 रोगियों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया। राजकोट के एक कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में शुक्रवार की सुबह आग लगने से कोरोना वायरस के पांच रोगियों की मौत हो गई।

कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात में राजकोट के एक अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से कोविड-19 रोगियों की मौत शब्दों से परे दुखद घटना है। दुख की इस घड़ी में मैं शोक-संतप्त परिवार से संवेदना जताता हूं। घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, 'राजकोट के एक अस्पताल में आग लगने से जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। मेरी सांत्वना उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रहा है।'

मुख्यमंत्री रुपाणी ने दिए जांच के आदेश
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए है। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अन्य कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed