फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Many arrested for putting up PM Modi posters in different parts of Ahmedabad city Case Police

Gujarat: पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में आठ लोग गिरफ्तार, अहमदाबाद का मामला

Fri, 31 Mar 2023 12:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 31 Mar 2023 12:11 PM IST
सार

अहमदाबाद पुलिस ने कहा कि आपत्तिजनक पोस्टर शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए थे। इस पर गुजरात आप प्रमुख इसुदान गढ़वी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग पार्टी कार्यकर्ता हैं। गढ़वी ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Gujarat Many arrested for putting up PM Modi posters in different parts of Ahmedabad city Case Police
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में अहमदाबाद शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ के पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


अहमदाबाद पुलिस ने कहा कि आपत्तिजनक पोस्टर शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए थे। इस पर गुजरात आप प्रमुख इसुदान गढ़वी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग पार्टी कार्यकर्ता हैं। गढ़वी ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारियां इस बात का संकेत हैं कि भाजपा डर गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि  भाजपा की तानाशाही देखिए! गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पोस्टरों के सिलसिले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत जेल में डाल दिया गया है! यह पीएम मोदी और भाजपा का डर नहीं तो और क्या है? आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, आप का अभियान देशभर में 11 भाषाओं में शुरू किया गया था। अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के अलावा गुजराती, पंजाबी, तेलुगु, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और मराठी में भी पोस्टर जारी किए गए हैं। पिछले हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों पर पीएम को निशाना बनाने वाले हजारों पोस्टर दिखाई दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की थी, जिसमें 49 प्राथमिकी दर्ज की गईं और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो के पास प्रिंटिंग प्रेस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed